यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बलरामपुर में एक जल्लाद को...', छांगुर बाबा पर बुलडोजर एक्शन के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान में कहा कि सरकार महिलाओं ...और पढ़ें

एएनआई, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक मेगा अभियान को संबोधित करते हुए कहा, "हमने बलरामपुर में एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं की गरिमा के साथ खेलता था... हम समाज को टूटने नहीं देंगे और राष्ट्र-विरोधी, असामाजिक तत्वों को भी नष्ट करेंगे; साथ ही धरती माता की रक्षा भी करेंगे..."
मां के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान
जनप्रतिनिधियों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुए वर्चुअल संवाद के बाद मां के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया।क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौधरोपण का कार्य तेजी से शुरू हुआ। फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत चमावा के ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के अंत्येष्टि स्थल पर दर्जनों ग्रामीणों एवं मजदूरों के साथ बृहद रूप से पौधा रोपड़ का कार्य किया गया।
ग्राम पंचायत चमावा पौध रोपड़ के लिए 1900 पौधों का लक्ष्य मिला था।जिसके सापेक्ष 600 सौ पौधों का पौधा रोपड़ किया गया। जिसमें सागौन, दिठोर, शीशम, अमरूद, अनार, सफेदा सहित अन्य पौधों का पौधा रोपड़ किया गया। पौधा रोपड़ का कार्य सुबह आठ बजे से दिन में एक बजे तक कराया गया।
पौधरोपड़ कार्य मे ग्राम प्रधान मेहताब के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सहित झकहा ग्राम पंचायत के प्रधान मो अंजर शहीत बूढापुर बदल के प्रधान बिरेन्द्र यादव भूषण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार ने ग्रामीणों से कहा समस्त ग्रामवासी एक पौधा मां के नाम पौधरोपड़ कर पर्यावरण को सुद्ध स्वच्छ बनाने के लिए आगे आये। सभी ग्रामीण पौधा ग्राम सभा के आवंटित पौधों में से ले सकते है। पौधा कम पड़ने पर ग्राम सभा कोष से और पौधे क्रय करके दिया जाएगा। ग्रामीण शत प्रतिशत पौधा रोपड़ अवश्य करे। इस अवसर पर राजू लाल, मंजीत,विरजेश मौर्या, चैतू ,प्रद्युम्न, बालदीप,हीरालाल, प्रदीप, सहित अन्य ग्रामीण मजदूर उपस्थित रहे।
