Published: Fri, 30 Aug 2024 03:54 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। कब्जाधारियों के आवासों पर प्रशासन का ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील के अलीपुर गांव में दो लोगों द्वारा सरकारी पोखरी पर पक्का मकान बनाकर किए गए अतिक्रमण को नायब तहसीलदार ने गुरुवार को बुलडोजर से ढहवा दिया। इसमें एक मकान उसका भी है, जिसने अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
तहसील के ग्राम अलीपुर में गाटा अभिलेख में पोखरी के खाते में दर्ज है। इसके अधिकांश भाग पर गांव के ही शमीम ने वर्षों पहले मकान बनाकर कब्जा कर लिया था। गांव के ही शकील अहमद ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी।
अतिक्रमण की जद में आ गया एक मकान
शकील की शिकायत पर तहसीलदार सगड़ी के न्यायालय में बेदखली का वाद एक दशक पहले शुरू हुआ। 28 नवंबर 2017 को शमीम अहमद के खिलाफ न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित हुआ। इस बीच पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ता का भी एक मकान अतिक्रमण की जद में आ गया। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 5 अगस्त 2024 को नोटिस जारी की गई, लेकिन स्वत: अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
यह भी पढ़ें- UP News: कार पर लिखवाया था 'एडवोकेट' और चुराते थे बकरा, गिरफ्तार हुए तो खुला खेल
भारी फोर्स के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार
बीते गुरुवार को नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह राजस्व कर्मियों और भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पैमाइश की गई और बुलडोजर से अतिक्रमण को गिरा दिया गया। नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर ने कहा कि न्यायालय के बेदखली के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।