Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाने का काम करती है कांग्रेस’, आजमगढ़ में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 11:02 AM (IST)

    आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की और कहा कि विपक्ष अपनी पराजय से निराश होकर ऐसी बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहा है जिसे जनता माफ नहीं करेगी।

    Hero Image
    ‘समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाने का काम करती है कांग्रेस’, आजमगढ़ में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की चौथी पुण्यतिथि पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। 

    जिले के बड़ा गणेश मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जीवन में मां-बाप की छाया बच्चों में दिखती है। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि या बहुत ही दुखद है, लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम निर्णय होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है और विपक्ष लगातार पराजित हो रहा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री  मोदी की मां के खिलाफ बयान बाजी कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विपक्ष के लोग अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।

    समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाती है कांग्रेस

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाज में नकारात्मक के झंडा कांग्रेस पार्टी चलाती है। कांग्रेस पार्टी के ही लोग इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। जिस तरह से विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं वह निश्चित रूप से जनादेश का अपमान है।

    विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं इलेक्शन कमीशन के बारे में जिस तरह से अनावश्यक और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। यह केजरीवाल पैटर्न है। ऐसे लोगों को यूपी और देश की जनता माफ नहीं करेगी। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। और विपक्ष के लोग अपनी पराजय सुनिश्चित मानकर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। 

    बिहार के चुनाव से संबंधित सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि भाजपा अपनी सरकारों का लेखा-जोखा लेकर बिहार जाएगी और आने वाले समय में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner