Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 6 साल की बेटी के सामने मां ने दी जान, पारिवारिक कलेश से तंग आकर लगा ली फांसी

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 03:29 PM (IST)

    आजमगढ़ के शकूराबाद कस्बे में शबाना नामक एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रात को खाना खाने के बाद वह अपनी बेटी के साथ सोने गई थी। सुबह उसके पति ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। पुलिस की देरी से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पारिवारिक क्लेश से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुस्तफाबाद के समीप शकूराबाद कस्बे में रविवार की रात चार बजे 42 वर्षीय शबाना उर्फ शबनम ने पारिवारिक क्लेश से परेशान होकर घर में छत के चुल्ले के सहारे रस्सी का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। शबाना रात को खाना खाने के बाद अपनी छह वर्षीय बच्ची को लेकर घर के ऊपर स्थिति कमरे में सोने चली गई। पति फैयाज अहमद ने बताया कि वह सुबह शौच के लिए उठा था, इसके बाद वह पत्नी को उठाने के लिए उसके कमरे में गया।

    कमरा अंदर से बंद था, काफी आवाज के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने रोशनदान से झांकर कर देखा तो पत्नी रस्सी के फंदे से लटक रही है। उसने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग जमा हो गए, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया लेकिन काफी देर मौके पर एक कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान पहुंचे।

    पूरा डिटेल लेने के बाद यह कह कर चले गए की थाना प्रभारी आएंगे तब कमरा खोला जाएगा। स्वजन इसके बाद इंतजार करने लगे करीब 7.30 थाना प्रभारी महिला सिपाहियों के साथ पहुंच शव को नीचे उतारा। देर से पहुंचने पर लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर पारिवारिक क्लेश होता रहता था। मृतक को तीन लड़के हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।