Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Azamgarh News: कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, एडीजी पीयूष मोर्डिया ने दी ह‍िदायत

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 06 Jun 2025 01:40 PM (IST)

    आजमगढ़ में एडीजी पीयूष मोर्डिया ने पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आजमगढ़ को संवेदनशील जिला बताते हुए अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखने और टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बकरीद पर शांति बनाए रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।

    Hero Image
    पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एडीजी पीयूष मोर्डिया (बाएं से दूसरे)। साथ में डीआईजी सुनील कुमार सिंह। -जागरण

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़।  अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार को पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजे ने कहा कि प्रदेश में आजमगढ़ संवेदनशील जिलों में गिना जाता है। कानून व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को मित्र पुलिस बनाएं। इससे सूचना तंत्र मजबूत होगा तो अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। घंटों चली बैठक में एडीजी का पूरा फोकस अपराध नियंत्रण और फरियादियों को न्याय दिलाने पर रहा।

    उन्होंने कहा कि दो पक्षों के विवाद को ध्यान और धैर्य से सुने, अगर लगता है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। इंटरनेट मीडिया की निगरानी की जा रही है, यदि त्योहार का माहौल खराब करने के लिए कोई भड़काऊ पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें। इससे पूर्व उन्हें पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    पुलिस लाइन, बैरक सहित अन्य का निरीक्षण किया। बकरीद के त्योहार पर किसी भी स्तर से कोई कमी न रहे। इसे लेकर उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीआईजी सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद थे।