Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Azamgarh: चार महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, मृतका की मां ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

    By sarvesh mishraEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:56 PM (IST)

    फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव में बुधवार की सुबह तीन सप्ताह पूर्व ससुराल से विदा होकर मायके आई 23 वर्षीय गर्भवती विवाहिता ने घर में लगे पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

    Hero Image
    ससुराल से मायके आई 23 वर्षीय गर्भवती विवाहिता ने घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव में बुधवार की सुबह तीन सप्ताह पूर्व ससुराल से विदा होकर मायके आई 23 वर्षीय गर्भवती विवाहिता ने घर में लगे पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेलसिया गांव निवासी जितेंद्र चौहान ने लगभग चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सोनी की शादी निजामाबाद क्षेत्र के कोलपुर निवासी गोपाल चौहान के साथ की थी। समय के साथ सोनी ने दो वर्ष पूर्व पुत्र मंजीत को जन्म दिया। इस समय सोनी चार माह की गर्भवती थी। परिवार वालों के अनुसार ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर जब उसने विरोध करना शुरू किया तो पति गोपाल से भी उसकी अनबन हो गई।

    लगभग तीन सप्ताह पूर्व सोनी ससुराल से विदा होकर अपने मायके आ गई। बुधवार की सुबह उसके पिता जितेन्द्र साइकिल से सब्जी बेचने स्थानीय बाजार चले गए और मां प्रमिला पशुओं के लिए बाजरा काटने खेत गयी थी। इसी बीच मौका पाकर सोनी ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मृतका की मां के घर पहुंचने पर हुई। पुत्री वियोग में विलाप कर रही मृतका की मां प्रमिला ने बताया कि ससुराल वाले शुरू से ही बेटी प्रताड़ित करते थे।

    घटना से पहले उसके पति गोपाल ने फोन पर हमसे अपने बच्चे का हाल पूछा, लेकिन पत्नी से बात नहीं की। शायद इसी बात से क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस बाबत फूलपुर कोतवाल गजानन्द चौबे ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस द्वारा जांच- पड़ताल की जा रही है।