विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल पूरा लेकिन तमसा नदी पर पुल का कार्य अब भी अधूरा, अप्रोच मार्ग के इंतजार में आवागमन ठप; जनता परेशान

Published: Wed, 04 Sep 2024 04:27 PM (IST)

तमसा नदी पर बना पुल पिछले पांच सालों से अप्रोच रोड के इंतजार में अधर में लटका हुआ है। पुल बनने के बाद से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जिम्मेदार विभाग अब भी सो रहे हैं। पुल निर्माण में 11 करोड़ 45 लाख और अप्रोच रोड के लिए 3 करोड़ 57 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हो सका है।

जिम्मेदारों की लापरवाही से अधर में लटका तमसा नदी पर बना पुल
जिम्मेदारों की लापरवाही से अधर में लटका तमसा नदी पर बना पुल

HighLights

  1. 11 करोड़ 45 लाख की लागत से 2019 में बना है पुल
  2. एप्रोच मार्ग के लिए तीन करोड़ 57 लाख रुपये स्वीकृत

संवाद सूत्र, अमिलो (आजमगढ़)। दो जनपदों के बीच मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर गांव व मऊ जनपद की विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहाना के मड़हा गांव के बीच तमसा नदी पर 11 करोड़ 45 लाख की लागत से 2019 में बना पुल पिछले पांच वर्षों से अप्रोच मार्ग के इंतजार में शोपीस बनकर रह गया है। आवागमन पुल बनने के बाद पूरी तरह ठप हो गया। जिम्मेदार कुंभकर्णीय नींद सो रहे हैं।

अप्रोच मार्ग बनने के इंतजार में शोपीस बन गया पुल

पुल निर्माण करने का जिम्मा सेतु निगम का था, लेकिन अप्रोच मार्ग का निर्माण कराने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग मऊ को सौंपा गया था। यह हाल तब है जबकि इसके लिए तीन करोड़ 57 लाख 13 हजार रुपये की धनराशि भी स्वीकृत है। यह पुल पिछले पांच वर्षों से अप्रोच मार्ग बनने के इंतजार में शोपीस बनकर रह गया है। पहले नाव का सहारा लेकर आने जाने वाले ग्रामीण नदी को पार करते थे।

दो जनपदों को जोड़ने के दृष्टि से जनता के बेहद मांग पर इस पुल का निर्माण सपा सरकार के तत्कालीन विधायक बैजनाथ पासवान के प्रयास से 2016-17 में हुआ था। 2019 में पुल का निर्माण पुरा हो गया। लोक निर्माण विभाग की लचर कार्य शैली के चलते पांच साल का समय बीत जाने के बाद भी आज तक पुल अधर में लटका हुआ है।

अप्रोच मार्ग की ढलान का मिट्टी का कार्य नहीं पूरा

कभी जमीन का रोना तो कभी धन का रोना अधिकारी रोते हैं। अप्रोच निर्माण के लिए तीन करोड़ 57 लाख 13 हजार रुपये धनराशि स्वीकृत है। बावजूद इसके पुल के दोनों अप्रोच मार्ग की ढलान का मिट्टी कार्य पूरा नहीं हो सका है। पुल के दोनों तरफ मिट्टी का कार्य पूरा हो गया होता तो स्थानीय लोग पुल से पार होकर आते-जाते।

धन का अभाव होने के साथ जमीन का विवाद है। इससे अप्रोच मार्ग बनाने में कठिनाइयां आ रहीं हैं। जल्द ही इसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

- संजय तिवारी, जेई लोक निर्माण।

यह भी पढ़ें- शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, 10 दुकानों के तोड़े गए चबूतरे; पटरियों पर लगाया गया निशान- जारी रहेगा अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।