349 वाहन चालान, एक सीज
जागरण संवाददाता आजमगढ़ जनपद के थाना क्षेत्रों में गुरुवार की देर शाम चलाए गए वाहन चेकिग अ

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जनपद के थाना क्षेत्रों में गुरुवार की देर शाम चलाए गए वाहन चेकिग अभियान में पुलिस ने 349 वाहनों का चालान किया है। बिना कागजात के मिले एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने यातायात व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया है। पुलिस ने 62 स्थानों पर चेकिग की, जिसमें 1385 वाहनों को चेक किए गए। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने, बाइक पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 349 वाहनों का चालान किया गया। कंधरापुर थाना में एक वाहन को सीज किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।