Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिघिया में खतरा निशान से 37 सेमी घाघरा पार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 15 Jul 2017 01:01 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के देवारांचल बह रही घाघरा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगाता ...और पढ़ें

    Hero Image
    डिघिया में खतरा निशान से 37 सेमी घाघरा पार

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के देवारांचल बह रही घाघरा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी पर है। शुक्रवार की शाम चार बजे तक न्यूनतम गेज स्थल डिघिया नाला पर खतरा निशान 70.40 मीटर के ऊपर 37 सेमी पहुंच गया। जबकि मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर शाम चार बजे मात्र दो सेमी खतरा निशान 71.68 मीटर के नीचे रिकार्ड की गई। इसकी वजह से देवारावासियों के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाघरा नदी की बाढ़ से कई गांवों के संपर्क मार्ग घिरे गए हैं वही पर कई संपर्क मार्ग पूरी तरह गढ्डायुक्त हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मसुरियापुर ,मानिकपुर ,इस्माइलपुर, शाहडिह, खरैलिया ढाला पर सरकारी नाव की व्यवस्था न होने से स्कूली बच्चों को सुबह-शाम घंटों नाव का इंतजार करना पड़ता है। उधर, दो दिन से भदौरा मकरंद से चक्की हाजीपुर, देवाराखास राजा, बूढ़नपट्टी, बांका ,शाहडीह, साधु का पुरा आदि दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाला भदौरा मकरंद से देवाराखास राजा संपर्क मार्ग को ईट की टुकड़ी व राबिस डाल कर गढ्डामुक्त किया जा रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से अब कटान भी शुरू हो गई है लेकिन जिला व तहसील प्रशासन मौन है। मुराली का पुरा में खेती की जमीन धीरे-धीरे कट रही है।

    नदी की घटती-बढ़ती चाल (मीटर में)

    (सुबह आठ बजे व शाम चार बजे)

    -बदरहुआ नाला-खतरा ¨बदु--71-68 मीटर

    -नौ जुलाई--71.17--71.17

    -10 जुलाई--71.32--71.36

    -11 जुलाई--71.21--71.25

    -12 जुलाई--71.24--71.30

    -13 जुलाई--71.47--71-55

    -14 जुलाई--71.63--71.66

    डिघिया नाला- खतरा ¨बदु-70.40 मीटर

    -10 जुलाई--70.44--70.48

    -11 जुलाई--70.43--70.33

    -12 जुलाई--70.36--70.42

    -13 जुलाई--70.57--70.66

    -14 जुलाई--70.73--70.77