Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Dhami in Ayodhya: आज रामलला के आगे नतमस्तक होगी धामी सरकार, अयोध्या में पूरा मंत्रिमंडल करेगा भगवान राम के दर्शन

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 06:15 AM (IST)

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर का दौरा ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी अयोध्या में राम मंदिर, हनुमान गढ़ी का दौरा करेंगे

    एएनआई, अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अयोध्या आएंगे। वह सुबह पौने 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने जाएंगे। 

    सीएम धामी ने कही ये बात

    सीएम धामी ने सोमवार को एक्स पर लिखा था कि जय श्रीराम ! कल मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्यापुरी जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से पहले ही आत्मा का रोम-रोम भक्ति और आनंद से भर जाता है। सीएम धामी हनुमान गढ़ी का भी दौरा करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंची अयोध्या

    वहीं, सोमवार को मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी पार्टी पदाधिकारियों के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंची। आस्था स्पेशल ट्रेन से आईं प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने स्वागत किया।