UP News : अयोध्या पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पुत्र अभिषेक को प्रोटोकॉल प्रकरण पर दी सफाई
Swatanta Dev Singh Gave Clarification on protocol issue of Son Son Abhishek स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए थी। यह भारतीय जनता पार्टी है यह अलग पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठी पार्टी है। उन्होंने कहा कि सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में कोई भी उंगली नहीं उठा सका।
जागरण संवाददाता, अयोध्या : योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में भाग लेने अयोध्या पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पुत्र को निजी सचिव की तरफ से जारी किए गए प्रोटोकॉल प्रकरण पर सफाई भी दी।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने बेटे अभिषेक को निजी सचिव के प्रोटोकॉल देने पर सफाई दी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए थी। यह भारतीय जनता पार्टी है, यह अलग पार्टी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद, जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठी पार्टी है। उन्होंने कहा कि सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में कोई भी उंगली नहीं उठा सका। आठ वर्ष में कभी भी ऐसी हरकत नहीं हुई। यह पहली बार हरकत कैसे हुई उसको देखा गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम लोगों राजनीति में को 40 वर्ष हो गया है, जब यह बात संज्ञान में आई तो हमने कार्रवाई की है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के किसानों को खाद की किल्लत लेकर ट्वीट किए जाने पर बोले स्वतंत्र देव सिंह, कहा कि 2017 के पहले राज्य के अंदर भ्रष्टाचार गुंडागर्दी लूटपाट अपहरण हत्याएं होती थी। आज राज्य के अंदर सरकार सभी गरीबों को फ्री अन्न दे रही है। आयुष्मान कार्ड है शौचालय है। सभी का पक्का मकान है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा किआज देश और दुनिया से लोग राज्य के अंदर आ रहे हैं। लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर बोले जल शक्ति मंत्री कहा प्रदेश में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद मिल रही। हम बाढ़ क्षेत्र में जा रहे हैं बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी जा रही है। जिसका मकान गिर रहा है उसका तुरंत सर्वे कर मुआवजा भी दिया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।