Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, इन चौकियों को बनाया जाएगा थाना; प्रशासन उपलब्ध कराएगा जमीन

    अयोध्या में दो नई पुलिस चौकियाँ देवकाली और सआदतगंज को थाना बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय रामनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और नगर निगम सीमा विस्तार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ने एटीएस फील्ड यूनिट की स्थापना और अन्य पुलिस विभागों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

    By Ravi Srivastava Edited By: Ashish Mishra Updated: Wed, 20 Aug 2025 11:51 AM (IST)
    Hero Image
    देवकाली और सआदतगंज को थाना बनाने के लिए प्रशासन उपलब्ध कराएगा भूमि। जागरण फोटो

    संवाद सूत्र, अयोध्या। जिले में पुलिस थानों की संख्या बढ़ने जा रही है। रामनगरी की दो पुलिस चौकियों को थाना बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें देवकाली और सआदतगंज पुलिस चौकी शामिल हैं। ये दोनों ही चौकियां महत्वपूर्ण एवं बड़े क्षेत्र को आच्छादित करती हैं। नगर निगम सीमा विस्तार तथा रामनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में यह विस्तार आवश्यक माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम इसके लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने उप जिलाधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पुलिस विभाग को भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में बैठक की है। डीएम ने समीक्षा करते हुए एटीएस फील्ड यूनिट की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया है।

    पुलिस चौकी देवकाली को उच्चीकृत कर नवीन थाना देवकाली एवं थाना सआदतगंज के निर्माण के लिए उप जिलाधिकारी सदर को मानक के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। दोनों थानों के लिए आठ-आठ हजार वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है।

    इसी क्रम में थाना महराजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा अरवत बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए भी उप जिलाधिकारी सदर को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने जिले की सभी तहसीलों में पुलिस विभाग की ओर से मांगी जा रही भूमि के संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशति किया।

    ताकि शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो सके। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी कानून-व्यवस्था सहित सभी उपजिलाधिकारी व पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।