विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू ने मांगी बुलेट और अर्टिगा कार की वापसी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:56 AM (IST)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपित टिन्नू ने अपनी बुलेट और अर्टिगा कार की सुपुर्दगी के ...और पढ़ें

टिन्नू की फाइल फोटो।

टिन्नू की फाइल फोटो।

HighLights

  1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपित टिन्नू ने कोर्ट का रुख किया।

  2. अपनी बुलेट और अर्टिगा कार की वापसी की मांग।

  3. पुलिस पर वाहनों की बरामदगी में अनियमितता का आरोप।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामजन्मभूमि क्षेत्र में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के आरोप में जेल भेजे गए आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने पुलिस की बरामदगी की कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल उठाया है। उसने अपनी रॉयल एनफील्ड (बुलेट) और अर्टिगा कार की सुपुर्दगी के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। स्वयं जेल में होने का हवाला देते हुए अपने पुत्र रवि यादव के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दिया है।

टिन्नू ने दोनों वाहनों का चोरी की घटना से कोई संबंध न होने का दावा करते हुए उनकी सुपुर्दगी की मांग की है। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने पुलिस की आख्या तलब करते हुए 21 अक्टूबर की तारीख तय कर दी है।

जेल में होने के कारण पुत्र के माध्यम से दी अर्जी

आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू ने पुलिस पर दोनों वाहनों की बरामदगी को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कहा कि गत 19 जुलाई को उसके पुत्र रवि यादव को टेढ़ीबाजार स्थित दर्शन सेल पर बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस स्वयं उसके घर से बुलेट और अर्टिगा कार लेकर गई और मौनी बाबा की तरफ ले जाकर बरामदगी दिखाई।

कहा, पुलिस ने स्वयं लाकर वाहन को किया जब्त

वाहनों की बरामदगी से संबंधित फर्द की प्रति उसे अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही, बरामदगी के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी नहीं होने का भी आरोप लगाया है। वाहन को जब्त किए जाने की प्रक्रिया से न्यायालय को अवगत न कराने की बात भी कही।

वहीं, न्यायालय ने आरोपित अनुकल्प मिश्र के पिता रवींद्र कुमार मिश्र व अविनाश शुक्ल के भाई अभिषेक शुक्ल की वाहन सुपुर्दगी की अर्जी पर बीती 12 अक्टूबर को शर्तों के अधीन उनके वाहनों को सुपुर्द करने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, व्यापारियों ने कथित पिटाई के विरोध में किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 90 करोड़ की लागत से होगा रामकथा संग्रहालय की दीर्घाओं का विकास, जारी होगा टेंडर