Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ram Mandir: आज बनेगा अयोध्या में दूसरा विश्व कीर्तिमान, आधा दर्जन से अधिक मंत्री बनेंगे साक्षी; सीएम योगी आ सकते हैं रामनगरी

    By Navneet Srivastava Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 06:52 AM (IST)

    रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार को रामनगरी में एक और विश्व कीर्तिमान बनेगा। साकेत महाविद्यालय में 14 लाख रंगीन दीयों से भगवान श्रीराम व रामलला के मंदिर की भव्य आकृति उकेरी गई है जिससे शनिवार को विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास होगा। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम यहां पहुंच चुकी है। कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक मंत्रीगण सम्मिलित होंगे।

    Hero Image
    आज बनेगा अयोध्या में दूसरा विश्व कीर्तिमान, आधा दर्जन से अधिक मंत्री बनेंगे साक्षी

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार को रामनगरी में एक और विश्व कीर्तिमान बनेगा। साकेत महाविद्यालय में 14 लाख रंगीन दीयों से भगवान श्रीराम व रामलला के मंदिर की भव्य आकृति उकेरी गई है, जिससे शनिवार को विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम यहां पहुंच चुकी है। कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक मंत्रीगण सम्मिलित होंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बिहार के भागलपुर से श्रीराम आविर्भाव यात्रा और बक्सर से श्रीराम अभ्युदय यात्रा लेकर शनिवार को यहां पहुंचेंगे।

    ये लोग रहेंगे मौजूद

    कार्यक्रम में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, अर्जुन मेघवाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम के सह संयोजक व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी आएंगे।

    यात्रा साकेत महाविद्यालय में सायं पांच बजे पहुंचेगी। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। साकेत में प्रभु राम व मंदिर की आकृति का भी प्रदर्शन किया जाएगा,, जिसे बनाने में साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अभय सिंह के निर्देशन में एनसीसी की छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा है। सभी आकृतियां तैयार है।

    प्रख्यात भजन गायिका स्वाति मिश्रा भी  देंगी प्रस्तुति

    उन्होंने बताया कि यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर प्रख्यात भजन गायिका स्वाति मिश्रा भी प्रस्तुति देंगी। फरवाही नृत्य भी होगा। श्री रामकर्मभूमि न्यास व अयोध्या महोत्सव न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

    आज आ सकते हैं मुख्यमंत्री

    शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। पहले उनको रविवार को आना था। मौसम की प्रतिकूलता के चलते प्रशासनिक हल्के में मुख्यमंत्री के शनिवार काे आने की संभावना जताई जाने लगी है। मुख्यमंत्री सरयू अतिथि गृह में रात्रि विश्राम कर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। रविवार की सुबह वह रामनगरी में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके बाद ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के बाद उनका हेलीकाप्टर गोरक्ष पीठ गोरखपुर के लिए उड़ जाएगा।