Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्‍या में बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से म‍िली राहत; जानें अगले पांच द‍िन तक कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Tue, 20 May 2025 06:13 PM (IST)

    अयोध्या में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट आई। पेड़ की डाल गिरने से एक युवक घायल हो गया। बारिश फसलों के लिए लाभदायक रही जिससे सिंचाई की जरूरत कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

    Hero Image
    बीकापुर चरावां मार्ग पर गिरा सूखा पेड़।- जागरण

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी अयोध्‍या में मंगलवार सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पुलिस लाइन के निकट पेड़ की छांव में बैठे युवक पर डाल गिर गई, जिससे अंबेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी रूपेंद्र तिवारी घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आगामी 25 मई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार शाम से ही मौसम सुहाना बना हुआ था। उत्तरी पूर्वी दिशा से चल रही हवा की गति करीब दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसीलिए सोमवार शाम से ही मौसम सुहाना बना रहा। वहीं मंगलवार को सुबह बारिश के बाद धूप निकल आई, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

    बारिश को फसलों के लिए लाभप्रद माना जा रहा है। गन्ना, उर्द, मूंग आदि फसलों की सिंचाई की आवश्यकता पूर्ण हो गई। बीकापुर संवादसूत्र के अनुसार आंधी में कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ की डालियां टूट कर गिर गईं। वासुदेवपुर, गुंधौर, रामपुरभगन, तारुन आदि क्षेत्रों भी आंधी आई।

    जानाबाजार मार्ग पर तेंदुआ माफी के निकट पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।

    विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार वर्षा का दायरा बहुत व्यापक नहीं होगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 व न्यूनतम 44 प्रतिशत रही।