Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रभु श्रीराम की मर्यादा…', संसद सत्र में पहुंचे सपा सांसद ने अयोध्या को लेकर बता दिया अपना एजेंडा

    By Agency Edited By: Riya Pandey
    Updated: Mon, 24 Jun 2024 03:47 PM (IST)

    लोकसभा के 18वें सत्र में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद अवधेश प्रसाद सोमवार को संसद पहुंचे। इससे पहले उन्होंने संसद के बाहर फैजाबाद के लोगों के लिए ये बयान दिए। बता दें कि 2024 के आम चुनाव के दौरान प्रसाद सुर्खियों में रहे थे। वहीं फैजाबाद से प्रसाद की जीत ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

    Hero Image
    संसद सत्र में पहुंचे सपा सांसद ने अयोध्या को लेकर बता दिया अपना एजेंडा

    एएनआइ, अयोध्या। लोकसभा के 18वें सत्र में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद अवधेश प्रसाद सोमवार को संसद पहुंचे। इससे पहले उन्होंने संसद के बाहर फैजाबाद के लोगों के लिए ये बयान दिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं फैजाबाद के भगवान तुल्य मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। हमारे एजेंडे अब तय होंगे। हमारे पास अयोध्या के लिए अच्छी योजनाएं हैं।

    आज शुरू हुए लोकसभा के 18वें सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचने के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रसाद का हाथ थामे संसद भवन की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखा गया।

    लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहे अवधेश प्रसाद

    बता दें कि 2024 के आम चुनाव के दौरान प्रसाद सुर्खियों में रहे थे। वहीं फैजाबाद से प्रसाद की जीत ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दरअसल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि यहां से इस बार भाजपा का ही सांसद आएगा और यहां से जीत हासिल करना भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई थी।

    यह भी पढ़ें: अयोध्या पहुंची हरियाणा कैबिनेट, सीएम नायब सिंह सैनी भी साथ में मौजूद; रामलला के करेंगे दर्शन-पूजन