Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गेस्ट हाउस में पकड़ा गया देह व्यापार, 11 महिलाओं सहित 14 लोग गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    -गोरखपुर दिल्ली और बिहार

    Hero Image

    गेस्ट हाउस में पकड़ा गया देह व्यापार, 11 महिलाओं सहित 14 लोग गिरफ्तार

    -गोरखपुर, दिल्ली और बिहार से बुलाई जाती थीं महिलाएं

    जागरण संवाददाता, अयोध्या : फतेहगंज पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर स्थित राणी सती गेस्ट हाउस देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी कर 11 महिलाओं सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक लाख 60 हजार रुपये, बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक और शक्तिवर्धक दवाएं मिली हैं। पकड़ी गईं महिलाएं गोरखपुर, दिल्ली और बिहार की रहने वाली हैं। गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल व उसके कर्मचारी मयाराम और पप्पू को भी पकड़ा गया है। पांच युवक भाग निकले। फरार युवक ग्राहक लाते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की देर रात मुहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स देख लोग घरों से बाहर निकल आए। गेस्ट हाउस से एक-एक करके निकाली गईं 11 महिलाओं को पुलिस की गिरफ्त में देख लोग दंग रह गए। महिलाओं ने मीडियाकर्मियों का कैमरा भी छीनने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार गेस्ट हाउस में यह कृत्य काफी लंबे समय से चल रहा था। लोगों ने फतेहगंज पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। गेस्ट हाउस संचालक एक हजार से लेकर दो हजार रुपये लेता था, जिसमें 400 रुपये महिलाओं को मिलता था। शेष रुपये में कमरा, शराब और भोजन का प्रबंध होता था। जांच में पता चला है कि गैर जिलों व प्रदेशों से यहां महिलाओं को मोटी धनराशि का लालच देकर देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

    ----