अयोध्या से सीधे जनकपुर: रेलवे ने जारी किया सरयू-कमला एक्सप्रेस का शेड्यूल, 28 नवंबर से शुरू होगी ट्रेन
भारतीय रेलवे ने भारत-नेपाल संबंधों को सुदृढ़ करने वाली साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन जनकपुरधाम (नेपाल) और अयोध्या कैंट के बीच चलेगी, जिसका नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होगा।

जनकपुरधम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर सुरक्षा में तैनात नेपाली रेलवे सुरक्षा बल के जवान। सौ. विहिप नेपाल
HighLights
साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की गई।
ट्रेन जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट तक चलेगी।
यह रेल सेवा भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करेगी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारत और नेपाल के पारंपरिक संबंधों को सुदृढ़ करने और रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की ओर से चलाई गई साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या-15595/15596 जनकपुरधाम (नेपाल)-अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम (नेपाल) वाया गोरखपुर सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन जनकपुरधाम से 28 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को तथा अयोध्या कैंट स्टेशन से 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।
ट्रेन संख्या-15595 जनकपुरधाम (नेपाल)-अयोध्या कैंट सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को जनकपुरधाम स्टेशन से अपराह्न 13.10 बजे प्रस्थान करके जयनगर से 15.25 बजे (नेपाल समयानुसार) एवं 15.10 बजे (भारत समयानुसार), मधुबनी से 15.50 बजे, शिशो से 17.15 बजे, सीतामढ़ी से 19.05 बजे, रक्सौल से 21.40 बजे, नरकटियागंज से 23.20 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 04.05 बजे, बस्ती से 05.22 बजे, मनकापुर से 06.30 बजे तथा अयोध्याधाम जंक्शन से 07.30 बजे छूटते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन पर सुबह 08.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 15596 अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से 17.50 बजे प्रस्थान करके अयोध्याधाम जंक्शन से 18.25 बजे, मनकापुर से 19.32 बजे, बस्ती से 20.40 बजे, गोरखपुर से 22.23 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 02.20 बजे, रक्सौल से 03.15 बजे, सीतामढ़ी से 04.47 बजे, शिशो से 06.10 बजे, मधुबनी से 07.02 बजे तथा जयनगर से 10.30 बजे (भारत समयानुसार) व 10.45 बजे (नेपाल समयानुसार) छूटकर जनकपुरधाम पर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- सरयू-कमला एक्सप्रेस का आगाज: अयोध्या-जनकपुर धाम स्पेशल ट्रेन से 200 यात्रियों ने किया मुफ्त सफर
इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, जनरेटर सह लगेज यान का एक तथा एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।