Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ ने पहुंचे अयोध्या, धमाकेदार गानों पर लोगों को झूमने पर किया मजबूर; मिला ये खास पुरस्कार

    Ayodhya अयोध्या महोत्सव में सरस सलिल सिने अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इसमें फिल्मी कलाकारों की लोकनृत्य व लोककला की मिश्रित आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार आम्रपाली और एक्टर निरहुआ पर सबकी नजरें रही। प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिनेश लाल यादव निरहुआ व बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आम्रपाली दूबे को दिया गया।

    By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:23 AM (IST)
    Hero Image
    निरहुआ व आम्रपाली को बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस का पुरस्कार

    संवाद सहयोगी, अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में सरस सलिल सिने अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इसमें फिल्मी कलाकारों की लोकनृत्य व लोककला की मिश्रित आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में सब पर जिसकी नजरें टिकी वो थी भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली और एक्टर निरहुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रसिद्ध कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, कुणाल सिंह, पाखी हेगड़ी, संजय पाण्डेय, अनारा गुप्ता, रक्षा गुप्ता, देव सिंह, अंजना सिंह, निशांत उज्जवल, रजनीश मिश्रा, प्रियंका सिंह की अलग अलग प्रस्तुतियां दी। सभी को खूब तालियां मिली।

    निरहुआ और आम्रपाली को मिला अवॉर्ड

    प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिनेश लाल यादव निरहुआ व बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आम्रपाली दूबे को दिया गया। इसके अलावा बेस्ट एक्टर क्रिटिक प्रदीप पांडेय चिंटू, बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्र, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्र, बेस्ट फिल्म माई प्राइड आफ भोजपुरी, बेस्ट सिंगर प्रियंका सिंह, बेस्ट कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, बेस्ट एक्शन का पुरस्कार दिलीप यादव को दिया।

    ये लोग रहे शामिल

    महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव विवेक पांडेय, विजय यादव, मोहित मिश्रा, ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा, आकिब खान, रवि चौधरी, रेगन सिंह चौधरी, स्वाती सिंह, बृजेश ओझा, उज्वल सिंह चौहान, गौतम सिंह, राजेश गौड़, विनय वर्मा, प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, अभिनव दुबे, शशांक उपाध्याय, निकित चौहान आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: 

    Salaar Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही 'सालार', 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से बस इतनी दूर