विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Published: Mon, 14 Apr 2025 03:10 PM (IST)

रामनगरी अयोध्या के पुलिस महकमे में उस वक्त खलबली मच गई जब एक ईमेल के माध्यम से राम मंदिर ट्रस्ट ...और पढ़ें

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा ईमेल।
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा ईमेल।

एजेंसी (प्रेट्रे), अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के पुलिस महकमे में उस वक्त खलबली मच गई जब एक ईमेल के माध्यम से राम मंदिर ट्रस्ट को धमकी दी गई। सोमवार को अयोध्या पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी वाले संदिग्ध ईमेल के मिलने के मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से किसी अनजान शख्स ने अंग्रेजी भाषा में धमकी भरा ईमेल भेजा है। हालांकि, पुलिस ने इसके अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, यह मेल रविवार और साेमवार की रात को आया था। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसियों की ओर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।