UP News: अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव; राममंदिर ट्रस्ट में थे सदस्य
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राज्य सदन अयोध्या के मुखिया राजा विमलेन्द्र प्रताप मोहन मिश्र पप्पू भैया नहीं रहे। अभी थोड़ी देर पूर्व उन्होंने राज सदन में ही अंतिम सांस ली। वह लगभग 71 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि आज रविवार दोपहर 1200 बजे अयोध्या में सरयू तट पर होगी। राजसदन में प्रशासनिक अधिकरियों और उनके जानने वालो का तांता लगा हुआ है।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र पप्पू भैया नहीं रहे।
शनिवार देर रात उन्होंने राजसदन में ही अंतिम सांस ली। वह लगभग 71 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि रविवार दोपहर 12 बजे अयोध्या में सरयू तट पर होगी।
अयोध्या में राजवंश परिवार के मौजूदा राजा के रूप में विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र अयोध्या के लोगों के बीच राजा साहब के रूप में जाने जाते थे। वह अयोध्या रामायण मेला संरक्षक समिति के सदस्य भी थे।
बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके थे। अयोध्या राजवंश के राजा दर्शन सिंह की वंशावली से जुडी कड़ी में स्वर्गीय महारानी विमला देवी के दो पुत्र विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र हुए।
विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के बड़े होने के कारण उन्हें इस राजवंश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और उन्हें राजा अयोध्या के रूप में जाना जाने लगा। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के बेटे यतींद्र मोहन प्रताप मिश्र ख्यातिलब्ध साहित्यकार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।