Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir : राम मंदिर में हर रोज इतने लोग करने आते हैं दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक इतनी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 07:01 PM (IST)

    UP News in Hindi प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है।

    Hero Image
    Ram Mandir : राम मंदिर में हर रोज इतने लोग करने आते हैं दर्शन

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था अनवरत देखा जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक छह दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

    अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब दो लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

    - 23 जनवरी - पांच लाख

    - 24 जनवरी - दो लाख

    - 25 जनवरी - दो लाख

    - 26 जनवरी - ढाई लाख

    - 27 जनवरी - दो लाख

    - 28 जनवरी - दो लाख