विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, न‍िधन की खबरों को मीड‍िया प्रभारी ने बताया अफवाह

Published: Tue, 01 Oct 2024 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2024 01:22 PM (IST)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत पूज्य नृतगोपाल दास के न‍िधन की सूचना सोशल मीड‍िया ...और पढ़ें

मीड‍िया प्रभारी ने जारी क‍िया महंत नृत्य गोपाल दास का वीड‍ियो।- स्‍क्रीन ग्रैब
मीड‍िया प्रभारी ने जारी क‍िया महंत नृत्य गोपाल दास का वीड‍ियो।- स्‍क्रीन ग्रैब

डि‍जि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास के न‍िधन की सूचना सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है, जोकि पूरी तरह झूठी है। महंत नृत्य गोपाल दास के मीड‍िया प्रभारी शरद शर्मा ने वीड‍ियो जारी करते हुए इसे अफवाह बताया है।

शरद शर्मा ने बताया क‍ि महंत नृत्‍य गोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले पांच दिनों से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि मंगलवार को सोशल मीडिया और कुछ अन्य स्थानों पर प्रचार तंत्र के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक समाचार चलाये जा रहे हैं, जो चिंतनीय और खेदपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि भक्तों और महाराज जी के शिष्यों से अपील है कि वह इस प्रकार के भ्रमपूर्ण कुप्रचारों पर ध्यान ना दें।