एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने पति के साथ किए रामलला के दर्शन, Ramayana मूवी में निभाया है शूर्पणखा का किरदार
अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की भव्यता की सराहना की।
-1795973407545_m.webp)
राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के बाद परिसर में मौजूद अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह व अभिनेता जैकी भगनानी। जागरण
HighLights
रकुलप्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी संग रामलला के दर्शन किए।
अभिनेत्री ने राम मंदिर निर्माण की भव्यता की सराहना की।
महर्षि संदीपनी ने राम मंदिर को दो क्विंटल देसी घी समर्पित किया।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। चर्चित फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह रविवार को अभिनेता और फिल्म निर्माता-निर्देशक जैकी भगनानी के साथ अयोध्या पहुंचीं और राम मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन किया।
रकुलप्रीत ने दो वर्ष पूर्व 21 फरवरी 2024 को जैकी भगनानी से पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार गोवा में शादी की थी। उनकी शादी सिख और सिंधी परंपराओं के अनुसार दो अलग-अलग समारोहों में हुई थी। रकुल ने हाल ही में निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में शूर्पणखा का अभिनय किया था।
फिल्मी जगत की इस चर्चित जोड़ी को रामलला का दर्शन करने जाते देख दर्शनार्थी भी प्रसन्न दिखे। दोनों के अयोध्या पहुंचने को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता रही। अभिनेत्री रकुल प्रीत ने दर्शनोपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहाकि जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ हुआ है।
रामलला काे समर्पित किया दो क्विंटल देसी घी
राजस्थान के जोधपुर से दो क्विंटल शुद्ध देसी घी लेकर महर्षि संदीपनी रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने घी को राम मंदिर में रामलला की सेवा के लिए समर्पित किया। महर्षि संदीपनी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महांत दिनेंद्रदास को घी सौंंपा।
इस घी का उपयोग राम मंदिर में अखंड दीप प्रज्वलित करने और पूजा-अर्चना व भगवान के भोग में किया जाएगा। महर्षि संदीपनी ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के समय से ही वह लगातार घी लेकर आ रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिर दो क्विंटल देसी घी लेकर पहुंचे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।