विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में मिथिलावासियों ने मनाया प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव, विवाह पंचमी का मिला न्योता

By Manoj Jha Edited By: Ajit Kumar
Published: Sun, 29 Nov 2026 07:48 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Tilakotsav: मिथिलावासियों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया। जनकपुरधाम से आए प्रतिनिधियों ने अयोध्यावासियों को 14 दिसंबर को होने वाले श्रीसीताराम विवाह महोत्सव में शामिल होने का न्योता भी दिया।

जनकपुरधाम के प्रतिनिधियों ने अयोध्यावासियों को आगामी 14 दिसंबर को होने वाले श्रीसीताराम विवाह महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया।

जनकपुरधाम के प्रतिनिधियों ने अयोध्यावासियों को आगामी 14 दिसंबर को होने वाले श्रीसीताराम विवाह महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया।

HighLights

  1. अयोध्या में मिथिलावासियों ने प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव मनाया।

  2. मैथिली मंगल गीतों और मिथिला की संस्कृति का रंग छाया।

  3. जनकपुरधाम से विवाह महोत्सव का न्योता अयोध्या को मिला।

संवाद सहयोगी, हरलाखी (मधुबनी)। Maithili Mangal Geet Ayodhya: विश्व प्रसिद्ध अयोध्याधाम में रविवार को मिथिलावासियों ने प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव मनाया और पूरा कार्यक्रम मैथिली मंगल गीतों व मिथिला की संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

श्रीराम मंदिर परिसर के एक हाल में बने भव्य मंच पर ढोल नगाड़ों के बीच स्थानीय कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और माता जानकी के स्वरूप को विराजमान कराया, जिनके दर्शन कर जनकपुरधाम से आए लोगों ने जय जय सियाराम के जयकारे लगाए।

तिलकोत्सव रस्म व विवाह का न्योता

विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज और अयोध्या के मेयर गिरीश त्रिपाठी की मौजूदगी में जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के मेयर मनोज साह व नेपाल विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने तिलकोत्सव की रस्म पूरी की।

इससे पहले दोनों शहरों के लोगों ने एक दूसरे का सम्मान किया और जनकपुरधाम के प्रतिनिधियों ने अयोध्यावासियों को आगामी 14 दिसंबर को होने वाले श्रीसीताराम विवाह महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया।

61 भार उपहार व वापसी की तैयारी

नेपाल विहिप के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा के लिए 50 लोगों का दल विहिप पदाधिकारियों व मेयर की अगुआई में 28 नवंबर को जनकपुरधाम के माता जानकी मंदिर से रवाना हुआ था और सरयू कमला एक्सप्रेस से रविवार सुबह अयोध्या पहुंचा था।

अपने साथ तिलकोत्सव के लिए 61 भार यानी उपहार लेकर आए ये श्रद्धालु रविवार दोपहर करीब तीन बजे से देर शाम तक चली रस्मों के बाद सरयू कमला एक्सप्रेस से वापस लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- विवाह पंचमी पर अयोध्या से आएगी श्रीराम की बरात, लौटते समय ट्रेन से जाएगा जनकपुर का 'भार'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।