Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने अपनी कैब‍िनेट के साथ क‍िए रामलला के दर्शन, बोले- मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं...

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। भजनलाल शर्मा ने कहा मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है... मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं... मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।

    By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 11 Mar 2024 10:20 AM (IST)
    Hero Image
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्रि‍यों ने क‍िए अयोध्या में रामलला के दर्शन।

    एएनआई, अयोध्‍या। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है... मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं... मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। 34 दिन। 295 ट्रेनें। चार लाख से ज्यादा श्रद्धालु। ये आंकड़े छह फरवरी से आरंभ हुए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर दर्शन यात्रा अभियान के हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चले इस अभियान में न सिर्फ देशभर से श्रद्धालु 295 ट्रेनों से अयोध्या आए, बल्कि उनके रहने और भोजन आदि की निश्शुल्क व्यवस्था की गई। पर्दे के पीछे रह कर पूरे अभियान की मानीटरिंग भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करता रहा।

    रविवार को राजस्थान से अंतिम आस्था स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची। हालांकि, अभी 16 मार्च तक बसों से श्रद्धालु अयोध्या आएंगे, लेकिन ये बसें उसी दिन वापस भी हो जाएंगी। आवासीय व्यवस्था में अब बसों का आगमन भी नहीं होगा। अभियान को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की पहली बैठक 10 जनवरी को हुई थी।

    पूरे अभियान की मानीटरिंग भाजपा के केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल कर रहे थे। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भंडारे व विनोद तावड़े को रेलवे की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया था। राज्य स्तर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह को अभियान की मानीटरिंग का दायित्व सौंपा गया था। भाजपा की नियोजित व्यवस्था में आस्था स्पेशल ट्रेनों के आने का क्रम छह फरवरी से आरंभ हुआ। अब तक करीब आठ लाख श्रद्धालु टेंट सिटी में रुक चुके हैं, जबकि 295 ट्रेनों से चार लाख चार हजार 117 लोग अयोध्या पहुंचे।

    रविवार को राजस्थान से 1476 रामभक्त अयोध्या आए। हालांकि, नव्य अयोध्या की टेंट सिटी अभी कुछ दिनों तक और रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को रुकने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल अब आस्था स्पेशल ट्रेनों के आने का क्रम रविवार को पूर्ण हो गया।

    इन राज्यों से आए श्रद्धालु

    34 दिन के अभियान में तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, गुजरात आदि राज्यों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: मार्च 2025 तक पूर्ण हो जाएगा राममंदिर का परकोटा, इस कार्य में लगेंगे 200 कारीगर; राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में की गई समीक्षा

    यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्या में शीघ्र शुरू होगा तीर्थ यात्री सेवा केंद्र, ATM से लेकर श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सेवा