ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से बदलेगा अयोध्या का सियासी गणित, मुस्लिम-अनुसूचित जाति समीकरण से सपा के सामने नई चुनौती
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने की तैयारी में है।
-1794573284317_m.webp)
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से बदलेगा अयोध्या का सियासी गणित।
HighLights
गठबंधन मुस्लिम और अनुसूचित जाति मतदाताओं को साधने की तैयारी में।
ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा यूपी में सक्रिय।
अयोध्या की रुदौली सीट पर चुनावी समीकरण बदलेंगे।
प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। प्रदेश की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में नए समीकरण गढ़ने की तैयारी में है। दोनों नेताओं की नजर मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं पर है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (एसपीएम) बनाने के एलान का असर रामनगरी में भी पड़ सकता है।
रुदौली सीट पर बिगड़ सकता है ग
विधानसभा चुनाव 2022 व नगर निकाय चुनाव 2023 में एआईएमआईएम को मिले मतों ने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। इसमें सबसे अहम रुदौली होगी, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या जिले की अन्य सीटों के मुकाबले सर्वाधिक है। यहां ओवैसी की पार्टी की पुरानी चुनावी मौजूदगी समाजवादी पार्टी के लिए खास चुनौती बन सकती है।
ओवैसी ने पिछले विधानसभा चुनाव के लिए सात सितंबर 2021 को रुदौली से ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। बड़ी जनसभा के जरिये उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने का संदेश दिया था। एआईएमआईएम प्रत्याशी शेर अफगन को नौ हजार 961 मत मिले थे, जो कुल पड़े मत का 4.59 प्रतिशत था। भले ही पार्टी जीत से दूर रही, लेकिन उसने अपनी मजबूत उपस्थिति जरूर दर्ज कराई।
इसके बाद वर्ष 2023 में हुए नगर निकाय के चुनाव में अयोध्या नगर निगम में एआईएमआईएम ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रत्याशी रेहान सिद्दीकी को 16 हजार 348 मत मिले थे, जो बसपा के राममूर्ति यादव को मिले 12 हजार 275 व कांग्रेस की प्रमिला राजपूत को मिले तीन हजार 544 मतों से अधिक रहे। इस प्रदर्शन ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज कर दी थीं।
अब चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन से ओवैसी की रणनीति को नया आधार मिल सकता है। दोनों का वोट यदि एक मंच पर आता है तो इसका असर सपा के साथ बसपा के चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है।
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बिगड़ेगा चुनावी समीकरण
बीकापुर में भाजपा की जीत का अंतर करीब 5,560 मत रहा था, जबकि गोसाईगंज में सपा ने 13 हजार 79 और मिल्कीपुर में 13 हजार 338 मतों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में गठबंधन यदि कुछ हजार मत भी हासिल करता है तो करीबी मुकाबले वाली सीटों पर नतीजों का गणित बदल सकता है। ओवैसी-चंद्रशेखर की सक्रियता ने सपा, बसपा और भाजपा तीनों दलों के सामने नए सियासी आकलन की चुनौती खड़ी कर दी है।
रुदौली इस गठबंधन की ताकत और उसके वास्तविक प्रभाव की पहली बड़ी कसौटी बन सकती है। एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव शहनवाज सिद्दीकी ने बताया कि अयोध्या, बीकापुर व रुदौली में गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
यह भी पढ़ें- UP विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों पर महिला और युवा शक्ति को उतारने की रणनीति
यह भी पढ़ें- 'यूपी वाले विदाई भी बढ़िया करते हैं', रामलीला मैदान से अखिलेश का बीजेपी पर तंज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।