'यूपी वाले विदाई भी बढ़िया करते हैं', रामलीला मैदान से अखिलेश का बीजेपी पर तंज
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी ...और पढ़ें
-1793529040913_m.webp)
समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव, फोटो- जागरण
HighLights
अखिलेश यादव ने रामलीला मैदान में भाजपा पर साधा निशाना।
उत्तर प्रदेश और बंगाल चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
कहा, भाजपा अब सामने से चुनाव नहीं जीत सकती।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंध की महारैली के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने रामलीला मैदान में पहुंचे समर्थकों की संख्या को देखते हुए कहा कि रामलीला मैदान में विपक्ष को एकजुट होता देख अब भाजपा समर्थक भी कहने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कट गए हैं।
बंगाल-यूपी चुनाव के नतीजों पर हमला
भाजपा अब सामने से चुनाव नहीं जीत सकती। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बंगाल का चुनाव भी उन्होंने लूटा है। उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में भी यही सब हुआ। समाजवादी पार्टी की किसी भी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया।
आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है। उत्तर प्रदेश वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी बहुत बढ़िया करते हैं। जिन्होंने राम जी का धनुष चुराया है, चढ़ावा चोरी की है, वो सत्ता से बाहर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'PM कौन बनेगा, जनता तय करेगी', दिल्ली की महारैली में विपक्ष के बड़े-बड़े दावे; 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान
यह भी पढ़ें- दिल्ली से काठमांडू जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग