दिल्ली से काठमांडू जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग
दिल्ली से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया के दो विमान खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किए गए। ...और पढ़ें
-1793514540950_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
काठमांडू में खराब मौसम के कारण विमान डायवर्ट।
दिल्ली से काठमांडू जा रहे दो एयर इंडिया विमान।
दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। काठमांडू में खराब मौसम के कारण दूसरा विमान भी लखनऊ डायवर्ट हो गया। दिल्ली से काठमांडू जा रहे एअर इंडिया के विमान एआई -213 को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।
यह विमान रविवार सुबह 07: 04 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था। काठमांडू के करीब पहुंचने पर वहां के एटीसी ने खराब मौसम के चलते उतरने की अनुमति नहीं दी।
इस पर विमान 10: 04 बजे लखनऊ उतरा और विमान को 11:19 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए वापस रवाना कर दिया गया।
इससे पहले भी दिल्ली से काठमांडू जा रहा एअर इंडिया का एक विमान लखनऊ डायवर्ट हो गया। विमान संख्या एआई-223, दिल्ली से काठमांडू जा रहा था। वहां का मौसम खराब होने से विमान शनिवार रात रात 1:19 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा।
विमान को पार्किंगवे पर रखा गया। सभी यात्री विमान में बैठे रहें। मौसम सही न होने पर विमान तड़के 03:31 बजे दिल्ली वापस लौट गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में मामूली विवाद में ब्लेड से रेता दोस्त का गला, हुई मौत