अयोध्या में मिला एक और धमकी भरा ईमेल, अमर पब्लिक स्कूल भीखापुर को बम से उड़ाने की सूचना
Bomb Blast Threat in Ayodhya: अमर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ने पुलिस को सूचना दी है। मेल में लिखा है कि बम ब्लास्ट का अभियान 27 नवंबर तक चलेगा।

शुक्रवार को मिले मेल में अयोध्या के एक स्कूल में ही बम ब्लास्ट का मेल मिला है
HighLights
खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से आया है ईमेल
27 नवंबर तक चलेगा बम ब्लास्ट का अभियान
जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में दीपावली काली करने के मेल मिलने का सिलसिला जारी है। यहां बुधवार को मिले धमकी भरे ई-मेल में अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी, लेकिन शुक्रवार को मिले मेल में अयोध्या के एक स्कूल में ही बम ब्लास्ट का मेल मिला है। यहां बम ब्लास्ट का सिलसिला 27 नवंबर तक जारी रखने की बात लिखी गई है। यह ई मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से आया है।
अयोध्या में बुधवार को कचहरी और परमा अकादमी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद गुरुवार को एक और मेल मिला है। अब अमर पब्लिक स्कूल भीखापुर के प्रिंसिपल के ईमेल पर धमकी भरा मेल आया है।
इसमें कहा गया है कि आठ को दिवाली के दिन स्कूल को उड़ा दिया जाएगा। अमर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ने पुलिस को सूचना दी है। मेल में लिखा है कि बम ब्लास्ट का अभियान 27 नवंबर तक चलेगा।
यह भी पढ़ें- अयोध्या, मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, मेल भेजा गया-आठ को काली दिवाली
यह भी पढ़ें- अयोध्या में मेडिकल छात्र के पास मिली तीव्र विस्फोट के बम बनाने की विधि वाली पर्ची, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट