अयोध्या में मेडिकल छात्र के पास मिली तीव्र विस्फोट के बम बनाने की विधि वाली पर्ची, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
Ayodhya Medical Student: अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्र के पास बम बनाने से संबंधित कथित जानकारी वाली पर्ची ...और पढ़ें

बम बनाने की विधि के प्रैक्टिकल का पर्चा
HighLights
अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के पास मिली बम बनाने संबंधी पर्ची
बम बनाने की विधि का प्रैक्टिकल कर रहा था एक्सरे डिप्लोमा का छात्र
पुलिस ने बलरामपुर के रहने वाले मुस्लिम छात्र को पकड़ा
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम नगरी में राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर में एक्सरे टेक्नीशियन (डिप्लोमा) की पढ़ाई कर रहा छात्र पूरी रात तीव्र धमाके वाले बम बनाने का प्रैक्टिकल करता रहा। बलरामपुर का मुस्लिम छात्र मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है।
छात्र से बम बनाने की विधि के प्रैक्टिकल का पर्चा पकड़े जाने के बाद मेडिकल कालेज में अफरा तफरी मची है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुस्लिम छात्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसको पहले चौकी दर्शननगर फिर कोतवाली ले गई। जहां पुलिस के साथ जिले में अन्य सुरक्षा एजेंसियां छात्र से पूछताछ कर रही हैं।

बलरामपुर जिले का निवासी है सरफराज खान
छात्र सरफराज खान बलरामपुर जिले का निवासी है। उसने मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष दाखिला लिया है। उसकी रात में लैब में ड्यूटी लगी थी। इस दौरान बरामद उसके पास मिली पर्ची में कथित तौर पर बम बनाने की विधि आकार और तीव्रता से संबंधित विवरण लिखा हुआ था। पुलिस अभी प्रकरण में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है तो वही मेडिकल कालेज प्रशासन सीसीटीवी फुटेज से लेकर छात्र की पूरी डिटेल खंगाल रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है।
कश्मीरी छात्र को छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया
इससे पहले भी कॉलेज में कश्मीरी छात्र को छात्राओं और महिलाओं से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन तत्कालीन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। अब सरफराज खान के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर कश्मीरी छात्र का मुद्दा मेडिकल कालेज में उठने लगा है।
यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT की निगरानी में जांच शुरू, पूछताछ के लिए 200 लोगों को भेजा नोटिस
यह भी पढ़ें- अयोध्या में सावन मेले में सुरक्षा बढ़ी, विद्युत खंभों पर लगाए जा रहे प्लास्टिक कवर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।