विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या, मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, मेल भेजा गया-आठ को काली दिवाली

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:49 PM (IST)

Bomb Blast Threat in UP: अयोध्या मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, मेल भेजा गया-आठ को काली दिवाली।

अयोध्या मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी

अयोध्या मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी

HighLights

  1. अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के बीच मंदिर और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

  2. पंजाब के आतंकी संगठन की ओर से मिली धमकी

जागरण संवाददाता, अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी के मिले एक मेल से दहशत कायम हो गई है। यहां पर मेल से एक संदेश आया है, जिसमें मंदिर और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे ईमेल के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

पंजाब के आतंकी संगठन की ओर से धमकी मिली है। अयोध्या मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, मेल भेजा गया-आठ को काली दिवाली।  मेल में लिखा था कि दिवाली यानी कि 8 नवंबर के दिन को बम से उड़ा दिया जाएगा।

मेल में यह लिखा गया

काली दिवाली : 8 को बम धमाके होंगे
निशाना बच्चे: दलजीत दोसांझ
अयोध्या स्कूलों में @1:11 अपराह्न
अपने बच्चों को बचायें,
अयोध्या - वाराणसी - मथुरा मंदिर भी न जाओ, आठ नवंबर दिवाली पर बन धमाका होगा।
अयोध्या-वाराणसी-मथुरा बोलेगा, खालिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद।
हिंदू-अतिवादी दे जन्मस्थान पर आठ नवंबर दिवाली ते हुन धमाके होंगे जो 27 नवंबर तक चलेंगे।
काली दिवाली हिंदूस्तान विच बचे, जिसने 1984 विच खून दा बदला खून दा नारा देके सिख नक्सली कार्रवाई करवाई।

27 नवंबर तक जलसा विच बम धमाका विच मारिया जावेगे।

दलजीत दोसांझ और साथियों को वचन है, खालिस्तान वाले दलजीत के हर शो के बीच आईईडी धमाकायां नाल उड्डा दयांगे।

कार्यालय @3:11 अपराह्न

मंदिर विच 8 नवंबर बम धमाके
@9:11 पूर्वाह्न - @11:11 अपराह्न

खालिस्तान राष्ट्रीय सेना

इंजी. गुरनख सिंह
रुकन शाहवाला
डॉ. गुरनिरवैर सिंह
खान रजादा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।