Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी आज अयोध्या को देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, रामनवमी को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 04:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर पौने एक बजे अयोध्या आएंगे। वह यहां राजकीय इंटर कालेज में चल रहे चार दिनी किसान मेले का समापन व जनसभा करेंगे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम अयोध्या को आज देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर पौने एक बजे अयोध्या आएंगे। वह यहां राजकीय इंटर कालेज में चल रहे चार दिनी किसान मेले का समापन व जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्यावासियों को लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी की सभा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा देंगे। कार्यक्रम में पूरे जिले से किसान व भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की सभा में सम्मिलित होंगे। वह रामनवमी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जीआईसी मैदान जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरण नैय्यर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह आदि भी सीएम के दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। 

    सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। सीएम दोपहर पौने एक बजे अंबेडकर नगर से अयोध्या पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर पौने एक बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर उतरेगा। रामजन्मभूमि मंदिर में रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन के बाद सभा स्थल जीआइसी मैदान पर पहुंचेंगे।

    जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। अयोध्या के बाद वह अयोध्या से गोंडा के लिए होंगे रवाना। लोकसभा चुनाव संयोजक डाॅ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा नेताओं को दायित्व सौंपा गया है।

    यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद से नजदीकी रिश्ता बना गए सीएम योगी आदित्यनाथ, नाम बदलने और एक्सप्रेस-वे का कर गए वादा

    यह भी पढ़ें: क्या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? नाम का एलान नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ रही बेचैनी