सीएम योगी ने किया 'मोहब्बत' को सम्मानित, 1200 किलोमीटर दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचा छह वर्ष का बालक
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंच पर बताया कि इस बालक ने 14 नवंबर से दौड़ लगाना प्रारंभ किया। लगभग 1200 किमी. दूर दौड़ लगाकर यह अयोध्या आया है। इसने प्रतिदिन 19-20 किमी. दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने बालक मोहब्बत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने उसे चॉकलेट भी प्रदान किया और उसका हालचाल पूछकर हौसलाअफजाई भी की।

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला सरकार के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत कार्यक्रम में मंच पर छह वर्ष के बालक मोहब्बत को सम्मानित किया। मोहब्बत पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर के फाजिल जिले के अबोहर कस्बे से शुक्रवार को अयोध्या के सरयू तट पर पहुंचा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंच पर बताया कि इस बालक ने 14 नवंबर से दौड़ लगाना प्रारंभ किया। लगभग 1200 किमी. दूर दौड़ लगाकर यह अयोध्या आया है। इसने प्रतिदिन 19-20 किमी. दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने बालक मोहब्बत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने उसे चॉकलेट भी प्रदान किया और उसका हालचाल पूछकर हौसला अफजाई भी की।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती।
सीएम ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।