विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपोत्सव की भव्य सफलता के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी, बजरंगबली के दरबार में टेका माथा

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:53 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दसवें दीपोत्सव के सफल आयोजन के बाद अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव के बाद अयोध्या मंदिरों का दौरा किया।

  2. हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति मांगी।

  3. प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं, आध्यात्मिक माहौल गरिमामय हुआ।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। दसवें दीपोत्सव-2026 के सफल भव्य आयोजन के बाद रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दिन की शुरुआत उन्होंने संकट मोचन हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर की। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और प्रभु श्रीरामलला के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर
गोरक्षपीठाधीश्वर के हनुमानगढ़ी पहुंचते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। संतों एवं पुजारियों ने पारंपरिक रीति से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संकट मोचन के समक्ष माथा टेककर विधिवत आराधना की और प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। दसवें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बाद रामनगरी में उनका यह धार्मिक प्रवास श्रद्धा और आस्था के भावों से परिपूर्ण रहा।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 10.34.06 AM

रामलला की आरती उतारी, मंदिर की परिक्रमा की
हनुमानगढ़ी में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद राम दरबार में भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की निरंतर उन्नति और नागरिकों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। दर्शन के बाद बाहर निकलने पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या की हिंदुत्व वाली पिच पर अखिलेश का बाउंसर, 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सजेगा मैदान

दीपावली पर प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना
अयोध्या प्रवास के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की। दसवें दीपोत्सव की भव्यता और विश्व कीर्तिमान की उपलब्धि के बीच मुख्यमंत्री का प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन रामनगरी के आध्यात्मिक माहौल को और गरिमामय बना गया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित है हिंदू धर्म और संस्कृति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।