अयोध्या में संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित है हिंदू धर्म और संस्कृति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में राम कथा पार्क में संतों का सम्मान किया, उन्हें मिष्ठान और उपहार भेंट किए। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव में संतों का सम्मान किया।
संतों ने अयोध्या विकास और धर्म संरक्षण की सराहना की।
योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से अयोध्या की पहचान स्थापित हुई।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव में राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।
सुग्रीव किला के महांत स्वामी विश्वेष प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं। हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज देश-विदेश में अयोध्या की पहचान स्थापित हो रही है।
उदासीन आश्रम के महांत डा. स्वामी भरतदास ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को नया स्वरूप और व्यापक पहचान दी है। वैदेहीवल्लभ कुंज (बावन जी मंदिर) के महांत वैदेहीवल्लभ शरण ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उन पर रामलला की विशेष कृपा है। वह सिंधु हैं और उनके बारे में जो कुछ कहा जाए, वह बिंदु के समान है।
यह भी पढ़ें- कौन थे युग तुलसी श्रीरामकिंकर जी? जिनकी वाणी में बसती थी रामकथा की अद्भुत शक्ति
वासुदेवघाट स्थित पत्थर मंदिर के महांत मनीषदास ने कहा कि अयोध्या में आज जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण संभव हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं। महंत ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर जीतेगी जिससे अयोध्या का और अधिक विकास होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।