विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 19 नवंबर को आएंगे अयोध्या, तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:50 AM (IST)

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 19 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। वह रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नृपेंद्र मिश्र 19 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे।

  2. तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में लेंगे हिस्सा।

  3. राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति जांचेंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष व पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्र आगामी 19 नवंबर को अयोध्या आ रहे हैं। वह रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। 21 नवंबर तक होने वाली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, सीईओ सहित विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहेंगे।

लगभग सारे कार्य हो चुके हैं पूरे

रामजन्मभूमि परिसर में मंदिरों से संबंधित समस्त कार्य तो पूर्ण हो चुके हैं, परंतु अभी ट्रस्ट का कार्यालय, संत निवास, गेट नंबर-तीन, आडीटोरियम का निर्माण और रामकथा संग्रहालय के जीर्णोद्धार व दीर्घाओं के विकास से संबंधित कार्य चल रहे हैं। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र प्रत्येक पखवारे अयोध्या पहुंच कर इन्हीं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करते हैं, जबकि प्रत्येक शनिवार को वह ऑनलाइन समीक्षा करते रहते हैं।

इस बार होनी है ये समीक्षा

इस बार राम मंदिर के चारों ओर बने परकोटे के हस्तांतरण, एजेंसियों के अंतिम बिल भुगतान के थर्ड पार्टी ऑडिट व संग्रहालय के कार्यों की प्रमुखता से समीक्षा होनी है। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि, ट्रस्टी कृष्ण मोहन व महांत दिनेंद्रदास सहित अन्य के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 'कभी सिलेबस तो कभी स्याही का बहाना', गाजियाबाद में राहुल गांधी पर CM योगी का हमला; सपा को राम मंदिर पर घेरा

यह भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे का डाटा बेस होगा तैयार, ट्रस्ट ने लागू की नई व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।