विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में मतदाता सूची से कटे ढाई लाख वोटर के नाम, राजनीतिक दलोंं के आगे नई चुनावी बिसात की चुनौती

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:10 PM (IST)

अयोध्या जिले में विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से 2.57 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं, जो रुदौली ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. अयोध्या में 2.57 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे।

  2. रुदौली छोड़ सभी क्षेत्रों में जीत के अंतर से अधिक कटौती।

  3. राजनीतिक दलों के सामने 2027 चुनाव की नई चुनौती।

प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर में हिंदू वोट कटने व मुस्लिम वोट बढ़ने के आंकड़े प्रस्तुत कर 1.27 करोड़ से अधिक हिंदुओं के नाम कटने की बात कही है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उनकी चिंता यूं ही नहीं है।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी गणित बदल दिया है। एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी हैं। वह मंथन करने में जुट गए हैं। उनकी चिंता यूं ही नहीं, मतदाता सूची से चले आ रहे सियासी समीकरण बिगड़ चुके हैं। वे समीकरण जिनके सहारे वह अपनी राजनीतिक रणनीति को अंजाम देते थे, उनको गहरा धक्का लगा है।

2022 के चुनाव में कुल 19 लाख से अधिक मतदाता

अयोध्या जिले में वर्ष 2022 के चुनाव में कुल 19 लाख सात हजार 803 मतदाता थे। एसआईआर के बाद घट कर 16 लाख 50 हजार 655 रह गए हैं। कुल दो लाख 57 हजार 148 नाम हटाए गए। 80 हजार 397 नए वोट मतदाता सूची में जोड़े गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में रुदौली को छोड़ कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से अधिक वोट कट गए हैं।

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 80 हजार 410 मतदाताओं के नाम कटे, जबकि यहां पिछले चुनाव में भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा के पवन पांडेय को 19 हजार 990 मतों से हराया था।

चुनावी मुकाबला और दिलचस्प

रुदौली में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सपा उम्मीदवार आनंदसेन यादव को 40 हजार 616 मतों से पराजित किया था। यहां 40 हजार 302 मत मतदाता सूची में काटे गए। इसी प्रकार बीकापुर में जीत हार का अंतर महज पांच हजार 560 मतों का रहा, जबकि यहां पर 50 हजार 683 मतदाता कम हो गए। जहां जीत का अंतर पहले ही कम था, वहां यह कटौती निर्णायक साबित हो सकती है। इससे अब चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।

विधानसभा क्षेत्र एसआईआर से पहले मतदाता एसआईआर के बाद मतदाता अंतर
रुदौली 3,59,610 3,19,308 40,302
मिल्कीपुर 3,72,916 3,42,689 30,277
बीकापुर 3,91,531 3,40,848 50,683
अयोध्या 3,86,206 3,05,796 80,410
गोसाईगंज 3,97,540 3,42,041 55,499
कुल 19,07,803 16,50,682 2,57,171

यह भी पढ़ें- काशी-अयोध्या के बाद मथुरा को 'चुनावी शक्तिपीठ' बनाएगी भाजपा, बैठक में तय हुई PDA की काट की रणनीति

यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: अयोध्या में साख बचाने की जंग में BJP, लोकसभा की जीत दोहराने की कसरत में सपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।