विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में मऊशिवाला-गद्दोपुर मार्ग विस्तार को मंजूरी, ओवरब्रिज की उम्मीदें बढ़ीं

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:19 AM (IST)

अयोध्या में रायबरेली हाईवे स्थित मऊशिवाला से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौराहे तक सड़क विस्तार को शासन से मंजूरी मिल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मऊशिवाला-गद्दोपुर मार्ग विस्तार को शासन से मिली मंजूरी।

  2. सड़क विस्तार के लिए 30.61 करोड़ रुपये हुए स्वीकृत।

  3. गद्दोपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की बढ़ी उम्मीद।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रायबरेली हाईवे पर स्थित मऊशिवाला से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौराहे तक सड़क के विस्तार को शासन से मंजूरी मिल गई है। रायबरेली हाईवे से मार्ग का अंतिम छोर 14 कोसी परिक्रमा पथ का वह क्रासिंग प्वाइंट है जो वाया गद्दोपुर, मऊ शिवाला व रामपथ को जोड़ता है।

शासन की हरी झंडी के बाद गद्दोपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की उम्मीदें बढ़ी हैं। अभी इसका साढ़े पांच मीटर कैरिज-वे है। कैरिज-वे सड़क के तारकोल वाले हिस्से को कहा जाता है। इसे बढ़ा कर 10 मीटर किया जाएगा। शासन ने विस्तारीकरण के लिए 30 करोड़ 61 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं जिसके सापेक्ष 10 प्रतिशत टोकन मनी के रूप में तीन करोड़ छह लाख रुपये अवमुक्त कर दिये हैं।

खास बात यह है कि सड़क विस्तारीकरण में भूमि का अधिग्रहण नहीं होना है। लोक निर्माण विभाग के पास भूमि उपलब्ध है। निर्माण लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड इस कार्य को कराएगा। प्रांतीय खंड के अनुसार टेंडर हो चुका है। रायबरेली हाईवे से जुड़े होने से इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बहुत बढ़ गया है।

ऐसे में ट्रेन आने-जाने के समय रेलवे क्रासिंग बंद होने से बड़ा जाम लग जाता है। अब इस रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल के अनुसार रेलवे क्रासिंग पर पुल का निर्माण कार्ययोजना में शामिल है।

लगभग 610 मीटर लंबे ओवरब्रिज में में साढ़े 10 मीटर का कैरिज-वे प्रस्तावित है जिसमें डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी होगी। लगभग दो सौ करोड़ रुपये इसके निर्माण पर व्यय होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर-ट्रक की भिड़ंत, 13 यात्री घायल; अयोध्या से आगरा जा रही थीं सवारियां

बताया कि ट्रैफिक का दबाव बढ़ने व ट्रेन गुजरने के समय रेलवे क्रासिंग के बंद होने पर आवागमन में दिक्कत होने से ओवरब्रिज निर्माण की मांग होने लगी है। बताया, सड़क के विस्तारीकरण से ओवरब्रिज के निर्माण की शासन से मंजूरी मिलना अब आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी और नेपाल के PM बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।