लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर-ट्रक की भिड़ंत, 13 यात्री घायल; अयोध्या से आगरा जा रही थीं सवारियां
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक मिनी बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

आगरा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैवलर।
HighLights
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिनी बस-ट्रक की भीषण टक्कर।
हादसे में तेरह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।
घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया।
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में मिनी बस में सवार 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया। हादसे में मिनी बस का चालक सुरक्षित बच गया।
अयोध्या से आगरा आ रहा था ट्रैवलर
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे मिनी बस ट्रैवलर अयोध्या से आगरा जा रही थी। बस को गुजरात के सूरत निवासी धीरज पाटिल पुत्र सुरेश चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 37.100 के पास आगे चल रहे ट्रक से मिनी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद घायलों को भेजा उपचार के लिए।
यूपीडा की एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजे गए घायल
हादसे में प्रदीप पुत्र किशन, मनोहर पुत्र शिंदे, जनकबेन पत्नी कीरत सिंह, उमाबेन पत्नी प्रदीप सिंह, पदमबेन पत्नी सुरेंद्र सिंह, उर्वशीबेन पत्नी पलिया, किंटू कुमारी, कीरत सिंह, पृथ्वी पुत्र वीरेंद्र सिंह, कृरूठा पुत्री वीरेंद्र सिंह, बरसाबेन पत्नी मनोहर सिंह, रेणुकाबेन पत्नी इंद्र सिंह और हीना बेन पत्नी करनवा घायल हो गए।
यूपीडा की एंबुलेंस से सभी 13 घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस को सामान सहित चालक धीरज पाटिल की निगरानी में पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- आगरा ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, चंबल नदी पर हैंगिंग ब्रिज बनेगा आकर्षण का केंद्र