विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 नवंबर से रामलला के दर्शन का पुराना समय होगा लागू, परिक्रमा मेले के दौरान बदली थी व्यवस्था

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:45 PM (IST)

अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय 23 नवंबर से वापस पुरानी समय-सारिणी पर आ गया है। परिक्रमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन का समय रात 11 बजे तक बढ़ाया गया था।

रामलला के दर्शन का पुराना समय होगा लागू। फाइल फोटो

रामलला के दर्शन का पुराना समय होगा लागू। फाइल फोटो

HighLights

  1. रामलला दर्शन का समय 23 नवंबर से पुराना हुआ लागू।

  2. परिक्रमा मेले के कारण दर्शन समय एक घंटा बढ़ाया गया था।

  3. अब श्रद्धालु रात 10 बजे तक ही रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़ाया गया रामलला दर्शन का समय रविवार को समाप्त हो गया। सोमवार से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन की पुरानी समय-सारिणी लागू होगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को अब रात 10 बजे तक ही रामलला के दर्शन हो सकेंगे।

परिक्रमा मेले के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने श्रद्धालुओं की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए दर्शन का समय एक घंटे बढ़ाया था। इसके तहत रामलला के दर्शन रात 11 बजे तक हो रहे थे। यह विशेष व्यवस्था 18 से 22 नवंबर तक लागू की गई थी।

रविवार को इसके समाप्त होने के साथ ही सोमवार से पूर्व निर्धारित दर्शन व्यवस्था बहाल हो जाएगी। हालांकि, श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अवधि भले ही सामान्य हो जाएगी, लेकिन रामलला के दर्शन के लिए रामनगरी में भक्तों का उत्साह बना हुआ है।

परिक्रमा मेले के बाद भी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई हैं। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान होने से श्रद्धालुओं का प्रवाह लगातार जारी है। राम मंदिर के व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि अतिरिक्त दर्शन समय रविवार को समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को अयोध्या दौरा, अयोध्या जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- अयोध्या के राजकुमार होने के बावजूद आश्रम की कुटिया में क्यों पले-बढ़े लव-कुश? उत्तरकांड में दर्ज है वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।