राम दरबार के दर्शन के लिए लगेगी 26 व्यक्तियों की क्षमता वाली लिफ्ट, पासधारक श्रद्धालु कर सकेंगे उपयोग
अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के दर्शन के लिए अब लिफ्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। मंदिर के पिछले हिस्से में तीन लिफ्ट लगेंगी जिनमें से प्रत्येक में 26 लोग एक साथ जा सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से असहाय और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए प्राथमिकता पर उपलब्ध होगी जिससे राम दरबार के दर्शन सुलभ हो जाएंगे।

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अब इसे दर्शन के लिए खोल दिया गया है। अभी भक्त भूतल से प्रथम तल तक जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करते हैं। 42 स्टेप्स चढ़ने के बाद ही श्रद्धालु राम दरबार का दर्शन कर पाते हैं।
मंदिर के उत्तरी व दक्षिणी दिशा में सीढ़ियों बनी है। इस पर रेलिंग भी लगभग लग गई। इसी वजह से सीढ़ियों से आवागमन शुरू हो गया है। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में भक्तों को राम दरबार के दर्शन के लिए लिफ्ट की सुविधा दिए जाने की तैयारी है।
लिफ्ट मंदिर के पिछले हिस्से में लगाने की योजना है। इसमें तीन लिफ्ट लगायी जाएंगी। प्रत्येक लिफ्ट में एक साथ 26 भक्तों को भूतल से प्रथम तल पर ले जाने की क्षमता होगी। लिफ्ट सितंबर तक लग जाएंगी। तीन लिफ्ट में दो हमेशा संचालित रहेगी।
इन पर सुगम व विशिष्ट के साथ ही राम दरबार के पासधारक ही आवागमन कर सकेंगे तो एक अन्य लिफ्ट को रिजर्व में रखा जाएगा। यह अतिविशिष्टजनों के लिए आरक्षित करने की योजना है।
कार्यदायी संस्था एलएंडटी के एक अधिकारी ने बताया कि एक समय में दो लिफ्ट से एक साथ 52 भक्तों राम दरबार के दर्शन के लिए प्रथम तल पर पहुंचाया जाएगा।
असहायों, निर्बल को मिलेगी प्राथमिकता
राम दरबार के दर्शन के लिए लगने वाली लिफ्ट में पहली प्राथमिकता ऐसे लोगों को भूतल से प्रथम तल ले जाने की होगी, जो असहाय हैं, चलने-फिरने या सीढ़ी पर चढ़ने में अक्षम हैं।
इन सभी को प्राथमिकता के तौर पर रामलला के साथ ही राम दरबार का दर्शन कराया जायेगा। ट्रस्ट से जुड़े लोग कहते हैं कि लिफ्ट लगने से लोगों को राम दरबार का दर्शन करने में सहूलियत मिल सकेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।