Ayodhya Ram Mandir: रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह व टेंट का भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर के साथ तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब श्रद्धालुओं को वैकल्पिक गर्भगृह के साथ ही उस टेंट का भी दर ...और पढ़ें

Ayodhya Ram Mandir: जागरण संवाददाता, अयोध्या : मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहाकि जिन श्रद्धालुओं ने राम मंदिर को सोना भेंट किया है, उसका आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही यह तय होगा कि राम मंदिर में कुल कितना सोना लगाया जा रहा है और राम मंदिर के प्रथम तल पर लगने वाले कितने दरवाजों को स्वर्णमंडित किया जाए, इस पर विचार किया जा रहा है।
नृपेंद्र मिश्र तीन दिवसीय मंदिर निर्माण समिति की बैठक के उपरांत रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अध्यक्ष ने कहा कि अब मुख्य चुनौती परकोटे से राम मंदिर को एक लिफ्ट और ब्रिज के माध्यम से जोड़ना है। मंदिर के पश्चिम दिशा में लिफ्ट और ब्रिज का निर्माण चल रहा है।
रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह (वह मंदिर जहां रामलला को अस्थायी तौर पर विराजमान कराया गया) में भी श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर बैठक में चर्चा हुई है। यह ऊंचाई पर है, इसलिए इसकी ऊंचाई कम की जाएगी। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक गर्भगृह में लकड़ी की मजबूती को लेकर भी विचार किया जा रहा है।
नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि पहले भगवान टेंट में थे। भगवान जिस टेंट में थे, वह टेंट ट्रस्ट के पास सुरक्षित है। उसे भी वहां पर स्मृति के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा 1949 में भगवान जिस सिंहासन पर विराजमान थे, वह भी मिल गया है। श्रद्धालुओं के लिए वह सुरक्षित रखा जाएगा। वैकल्पिक गर्भगृह, प्राचीन सिंहासन और टेंट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उपलब्ध रहेंगे। राम मंदिर के मुख्य शिखर पर केवल ध्वज लगना शेष है। मुख्य शिखर का अवशेष कार्य 30 जून तक पूरा हो जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।