Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, यूपी के साथ-साथ बिहार की महिलाएं भी शामिल; पुलिस ने किया गिरफ्तार

    देह व्यापार के मामले में अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें चार पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। पहले कौशलपुरी कालोनी में एक महिला को पुरुष के साथ पकड़ा गया। उस महिला से पूछताछ के बाद देवकाली स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी में भी छह लोगों को पकड़ा गया। इस गिरोह की सरगना सोहावल की एक वृद्ध महिला है।

    By Ravi SrivastavaEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Tue, 19 Dec 2023 11:49 AM (IST)
    Hero Image
    देह व्यापार में महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, अयोध्या। देह व्यापार के मामले में अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। पहले कौशलपुरी कालोनी में एक महिला को पुरुष के साथ पकड़ा गया। उस महिला से पूछताछ के बाद देवकाली स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी में भी छह लोगों को पकड़ा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस गिरोह की सरगना सोहावल की एक वृद्ध महिला है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में बिहार और देवरिया की भी महिलाएं शामिल हैं। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। यह धंधा किराए के कमरे में संचालित हो रहा था। भवन स्वामी को भ्रम में रखकर महिला करीब दो वर्षों से देह व्यापार कराती रही।

    गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार

    बाबाबाजार पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने जा रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तकिया निवासी वहीद को भटमऊ नारायनपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपित के विरुद्ध मवई व बाबाबाजार थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं।

    अवैध असलहे से दो गिरफ्तार

    डकैती की योजना बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों में खंडासा के कुरावन निवासी सूरज सिंह और रौनाही के बभनियावां निवासी शिवम सिंह हैं। दोनों को मौनी बाबा देव स्थल के निकट से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अवैध असलहे बरामद हुए हैं। इनका अपराधिक इतिहास भी है।