सोशल मीडिया पर छाया अयोध्या का ‘दीपोत्सव दशक’, एक्स पर दिनभर गूंजते रहे श्रीराम के नारे
अयोध्या का दसवां दीपोत्सव इंटरनेट मीडिया पर खूब ट्रेंड करता रहा, जहां लाखों पोस्ट और रील्स साझा किए गए। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

HighLights
अयोध्या दीपोत्सव इंटरनेट मीडिया पर टॉप ट्रेंड करता रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर दीपोत्सव संदेश साझा किया।
राम मंदिर ट्रस्ट का आधिकारिक एक्स हैंडल शांत रहा।
लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। अपनी दिव्यता, भव्यता व सौंदर्यता से सबकोे लुभाने वाला अयोध्याधाम का दीपोत्सव शनिवार को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर टाप ट्रेंड करता रहा। शायद ही कोई ऐसा माध्यम बचा होगा, जिस पर ढेरों पोस्ट, वीडियो व आकर्षक तस्वीरों ने शोभा न बढ़ाई हो। युवाओं ने दीपोत्सव से संबंधित रील्स भी खूब पोस्ट कीं। इन्हें ढेरों लाइक तो मिल ही रहे, ये शेयर भी खूब किए जा रहे।
रामकथा पार्क में राज्याभिषेक के तुरंत बाद अयोध्याधाम के दसवें दीपोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, ‘रिपु रन जीति सुजस सुर गावत। सीता सहित अनुज प्रभु आवत।। सुनत बचन बिसरे सब दूखा। तृषावंत जिमि पाइ पियूषा।। जय जय सियाराम।’

दीपोत्सव का एक दशक एक्स पर दिनभर ‘#Deepotsav1dashak’, ‘#प्रभु_श्रीराम’, ‘#Deepotsav-2026’ जैसे हैशटैग से दूसरे व तीसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा। पिछले तीन-चार दिन से अब तक इन तीनों हैशटैग से लगभग एक लाख से अधिक पोस्ट किए जा चुके हैं। इन यूजरों में सर्वाधिक रामनगरी व इसके आसपास के जिलों से ही जुड़े हैं। यद्यपि राजधानी दिल्ली व अन्य शहरों के यूजरों ने भी खूब पोस्ट किए, परंतु कम संख्या में।
दीपक शर्मा नामक हैंडल से लिखा गया है, ‘दसवें दीपोत्सव के लिए रामनगरी सज-संवर कर तैयार हो गई। इस बार फिर कीर्तिमान रचेगा। इसके साथ कई आकर्षक तस्वीरें भी हैं। महक मिश्रा ने भी ‘दीपोत्सव-2026’ हैशटैग से पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रामलला के साथ राजा राम ने भी अपनी तीसरी दिवाली भव्य महल में मनाई है। यह सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

पटना से अक्षय पांडेय ने अपने हैंडल से लिखा कि, ‘आज रामनगरी अपने दीपोत्सव के एक दशक को मना रही है।’ इसके अतिरिक्त माई गवर्नमेंट यूपी, सीएम आफिस यूपी, गवर्नमेंट आफ यूपी, भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी दीपोत्सव को लेकर खूब पोस्ट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- दीपोत्सव की भव्य सफलता के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी, बजरंगबली के दरबार में टेका माथा
राम मंदिर ट्रस्ट के किसी हैंडल से नहीं हुआ कोई पोस्ट
इस बार के दीपोत्सव में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आधिकारिक एक्स र्हैडल शांत पड़ा रहा। शनिवार को दीपोत्सव को लेकर एक भी ट्वीट नहीं किए गए हैं। ट्रस्ट के एक्स हैंडल व फेसबुक अकाउंट पर दो दिन पूर्व किया गया महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि की ओर से रामभक्तों को भेजे गए शुभकामना संदेश वाला पोस्ट ही दिखाई पड़ता रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।