विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव में पहली बार AI का प्रयोग, धर्मपथ पर तैयार हो रहीं कलात्मक रंगोलियां

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:40 PM (IST)

अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से कलात्मक रंगोलियां बनाई जा रही हैं। ...और पढ़ें

धर्मपथ पर सजीं आकर्षक रंगोलियां।

धर्मपथ पर सजीं आकर्षक रंगोलियां।

HighLights

  1. दीपोत्सव रंगोली सज्जा में पहली बार एआई का प्रयोग।

  2. धर्मपथ पर परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम।

  3. एआई से बनी रंगोलियां श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रही हैं।

प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। रामनगरी का दीपोत्सव इस बार केवल दीपों के उजास तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के सहारे कला और संस्कृति के नए रंग भी बिखेर रहा है। परंपराओं की जमीन पर आधुनिक तकनीक की कल्पनाशीलता आकार ले रही है।

धर्मपथ पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार की जा रही कलात्मक रंगोलियां इस बार के दीपोत्सव का नया आकर्षण बन रही हैं। खास बात यह है कि दीपोत्सव के इतिहास में पहली बार रंगोली सज्जा में एआई का प्रयोग किया जा रहा है।

इन रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक प्रतीकों और लोक परंपराओं को आधुनिक कलात्मक दृष्टि से उकेरा जा रहा है। रंगों और आकृतियों का संयोजन ऐसा है कि पारंपरिक रंगोली की पहचान बरकरार रहने के साथ उसमें नए दौर की रचनात्मकता भी दिखाई दे रही है।

तकनीक के माध्यम से तैयार हो रही इन कलाकृतियों में कल्पना को नए आयाम मिल रहे हैं। दीपोत्सव की सजावट में रंगोली को इस बार केवल पारंपरिक अलंकरण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के नए माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।दीपोत्सव का स्वरूप हर वर्ष अधिक व्यापक और बहुआयामी हो रहा है।

इस बार एआई का प्रयोग इसी बदलाव की एक नई कड़ी है। जहां एक ओर दीपों की पारंपरिक आभा रामनगरी की आध्यात्मिक पहचान को जीवंत करेगी, वहीं दूसरी ओर तकनीक से सृजित रंगोलियां आधुनिक भारत की रचनात्मक क्षमता का परिचय देंगी। दीपोत्सव का 10वां संस्करण विरासत और नवाचार के संगम की नई तस्वीर पेश कर रहा है।

धर्मपथ पर रेलवे पुल को झालरों से सजाया गया है। इनके खंभों में हैलोजन बांधे गए हैं। इनसे सड़क पर एआई के टूल्स का प्रयोग कर कृत्रिम रंगोली बनाई गई है। धर्मपथ से गुजरने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन रंगोलियों को देखकर ठहरने को विवश होते हैं।

मोबाइल कैमरों में इन आकर्षक आकृतियों को सहेजने की उत्सुकता भी दिखाई दे रही है। रामलला के दर्शन करने आए लखनऊ के कात्यायनी प्रसाद, शिवा वाजपेयी व बाराबंकी की ममता मिश्र ने बताया कि ऐसा नजारा पहली बार देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव, 2100 स्वदेशी ड्रोन्स से 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी भव्य रामायण

यह भी पढ़ें- अयोध्या दीपोत्सव के दौरान स्वयंसेवकों और सुरक्षा बलों के लिए स्पेशल QR कोड पास, दो दिन पहले सील होगी राम की पैड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।