Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या दीपोत्सव में एक साथ बने दो विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी बोले- अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!
Ayodhya Diwali Deepotsav 2024 Updates - अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव मनाया गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाए गए। वहीं, 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से रामनगरी एक आयोजन में एक साथ दो विश्व कीर्तिमानों की साक्षी बनी।

रामकथा पार्क में दीयों के प्रज्वलन व सरयू की महाआरती के साथ देशी-विदेशी रामलीलाओं का मंचन शुरू हुआ। उत्तराखंड की रामलीला के साथ छह देश म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर दीपोत्सव के मंच से श्रीराम की वैश्विक स्वीकार्यता का उद्घोष किया। नेपाली कलाकारों ने राम विवाह का मंचन किया।

अलौकिक अयोध्या!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2024
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत करने वाली है। 500 वर्षों के पश्चात यह पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद… https://t.co/e0BwDRUnV6
पीएम मोदी ने दीपोत्सव को अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय बताया है। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा,
अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!
अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2024
भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित राम लला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है। अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा। मेरी… https://t.co/kmG57AJiPH pic.twitter.com/1Dyz6Ztamf
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र में सनातन धर्म एवं संस्कृति के विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग अब अयोध्या के विकास में बाधा बन रहे हैं। अधिक पढ़ें...
2017 से प्रारंभ किए गए दीपोत्सव में लगातार नए रिकॉर्ड बनते रहे हैं। यह सातवीं बार था, जब नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। इससे पूर्व के दीपोत्सव में 2017 में एक साथ 1.71 लाख दीपों का प्रज्वलन हुआ था।
वर्ष 2018 के दूसरे दीपोत्सव में 3.01 लाख दीये, 2019 के तीसरे दीपोत्सव में 4.04 लाख दीये, 2020 के चौथे दीपोत्सव में 6.06 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे।
इसके उपरांत 2021 में 9.41 लाख दीये, 2022 में कुल 15.76 लाख दीये और 2023 के सातवें दीपोत्सव में 22.23 लाख दीयों के प्रज्वलन का रिकॉर्ड बना था। अधिक पढ़ें...

अयोध्या दीपोत्सव में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज
- 1 हजार 121 लोगों ने एकसाथ सरयू आरती की
- 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने की आरती
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो जारी
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो जारी है। घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है, वहीं साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है। #Diwali2024 #Deepotsav pic.twitter.com/HHPf68KnDB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: लाखों दियों से जगमगा उठी राम की नगरी

Ayodhya Deepotsav 2024 Live


Ayodhya Deepotsav 2024 Live

Ayodhya Deepotsav 2024 Live

Ayodhya Deepotsav 2024 Live

Ayodhya Deepotsav 2024 Live

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: बुधवार को राम की पैड़ी पर जल रहे दीए। रंगनाथ तिवारी

अयोध्या: बुधवार को राम की पैड़ी पर जल रहे दीए। रंगनाथ तिवारी


Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा की बार-बार न हाे। 500 साल बार राम अपने धरा धाम पर हैं। राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने खींचा शोभा यात्रा का रथ


शोभायात्रा में साकेत महाविद्यालय के छात्रों ने पुत्रेष्टि यज्ञ से लेकर श्रीराम के राजतिलक तक के विभिन्न प्रसंगों को बड़े ही सुंदर ढंग से झांकियों के रूप में प्रस्तुत किया है।

साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकाली गई 18 विशेष झांकियां इस दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। झांकियां को झंडी दिखाते हुए योगी सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
दीपोत्सव समारोह के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एटीएस टीम और पीएसी ने निरीक्षण किया।
रामनगरी इसी वर्ष 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पहले ही 496 वर्ष पूर्व खोया गौरव प्राप्त कर अपार संतुष्टि में लीन है और अब आठवें दीपोत्सव के माध्यम से यह संतुष्टि स्वर्णिम आरोह के नए शिखर का स्पर्श करने को है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से घर बैठे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दीपोत्सव में दीये जलाने की व्यवस्था युवाओं को भा रही है। इसके लिए एक दीया राम के नाम डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया था। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण दीया प्रज्ज्वलित करने के लिए किया है।
गुप्तार घाट पर 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। नोडल अधिकारी डा. दिव्या शुक्ला ने बताया कि जेबीए, पृथ्वीराज चौहान इंटर कालेज, आरएल इंटर कालेज के 300 छात्र दोपहर से ही घाटों पर दीयों को सुसज्जित करने लगेंगे। उन्होंने बताया कि जो छात्र अपने अभिभावक के साथ आना चाहते हैं, वह भी दीपोत्सव में अपना योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को अयोध्या में आठवें दीपोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में प्रदर्शनी और झांकियों का अवलोकन करेंगे और रामकी पैड़ी पर दीपोत्सव में सम्मिलित होंगे।
- 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं।
- 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मिलित होंगे।
- रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीये संयोजित किए गए हैं।
- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- बिना परिचय पत्र रामकी पैड़ी पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। इस बार मंदिर में विशिष्ट दीप तो जलेंगे ही साथ ही यहां बनने वाली रंगोली में रंगों का उपयोग नहीं किया जाएगा। अधिक पढ़ें...
अयोध्या दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में 250 वीवीआईपी और 4000 बाहरी अतिथि शामिल होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वीवीआईपी के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। होटल पहले से ही भरे हुए हैं इसलिए अतिथियों के लिए विभागीय गेस्ट हाउसों को तैयार किया जा रहा है। अधिक पढ़ें...

अयोध्या में आठवें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 28 लाख दीप सजाए गए हैं। रामकथा पर आधारित झांकियों की शोभायात्रा से शुरुआत होगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। आतिशबाजी लेज़र शो फ्लेम शो और पर्यावरण अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी होगी। अधिक पढ़ें...
अयोध्या में दीपोत्सव की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रामनगरी को 14 जोन और 40 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जा रही है। दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यातायात डायवर्जन लागू है। उच्चाधिकारियों ने रिहर्सल के माध्यम से सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। एटीएस व एसटीएफ की टीमें भी सक्रिय हैं।