अयोध्या में युवती की हत्या के बाद गरमाई सियासत, अखिलेश ने प्रशासन पर लगाए आरोप; सरकार से की ये बड़ी डिमांड
Ayodhya Girl Murder Case अयोध्या में एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव नाले के पास नग्न अवस्था में मिला। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना पर सियासत गरमा दी है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव नाले के पास नग्न अवस्था में मिला थी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब इस मामले में सियासत तेज में हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सपा प्रमुख ने पोस्ट कर कहा, अयोध्या में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं। उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, कि यदि दिन पहले सूचना मिलते ही प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा, जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए।
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री पवन
वहीं पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने सहनवां गांव (सरदार पटेल वार्ड) पहुंच कर अनुसूचित जाति के पीड़ित परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ में महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव भी रहे।
पूर्व मंत्री पवन ने आरोप लगाया कि पुलिस अगर सजग होती तो हत्या को रोका जा सकता था। तीन दिन से गायब पुत्री के लिए प्रशासन व पुलिस से गोहार लगाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बिटिया का बोरे में हाथ-पैर बंधा शव मिला, उस पर कपड़े नहीं थे। दोनों आंखें फोड़ देने का आरोप लगाया। एक करोड़ मुआवजा देने की मांग व महानगर अध्यक्ष ने की। घटना को बहुत ही दुखद बताया।
प्रवक्ता राकेश यादव के अनुसार महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, वीरेंद्र गौतम, ओरौनी पासवान, रामबदल, अंसार अहमद बब्बन, सोनू यादव पार्षद प्रतिनिधि, सिकंदर चौधरी, जगन्नाथ यादव आदि शामिल रहे।
क्या है पूरा मामला
अयोध्या में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में मिला। शव नग्न अवस्था में था। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा है। युवती का शव लावारिस अवस्था में मिला था, जिसकी कुछ देरबाद पहचान हो सकी। मृतका की आयु करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।
युवती गुरुवार की रात घर से बाहर निकली थी, तभी से वह लापता थी। बहन ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस एवं स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच शनिवार सुबह गांव के बाहर सूखे नाले में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। हाथ बंधे हुए थे।
शव के चेहरे पर कई चोट के निशान थे
उसके कपड़ों पर रक्त के धब्बे भी पाए गए हैं। शव के चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो शव इतना विभित्स हो चुका था कि देखते नहीं बन रहा था। सूचना पाकर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।