Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, हनुमान गढ़ी में टेका मत्था, कहा-'आज ही है असली दीवाली'

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 09:06 AM (IST)

    Ram Mandir अयोध्या नगरी सजकर तैयार है। 500 सालों से अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार कर रहे राम भक्त आज खुशी से झूम रहे हैं। आज श्रीराम के आगमन पर बॉलीवुड स्टार्स भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। अनुपम खेर भी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस मौके पर सबसे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में मत्था टेका। इस मौके पर वह जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखे।

    Hero Image
    अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, हनुमान गढ़ी में टेका मत्था

    एजेंसी, अयोध्या। अयोध्या में आज वो होने जा रहा है जिसका इंतजार पिछले 500 सालों से था। आज (सोमवार) प्रभु श्रीराम अपने दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। आज रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पहुंच गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीराम की धरती पर पहुंचे अनुपम खेर प्रभु की भक्ति में रंगे नजर आए। इस मौके पर अनुपम खेर पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

    'दिवाली आ गई है'

    अभिनेता अनुपम खेर ने इस खास मौके पर कहा कि भगवान राम के पास जाने से पहले भगवान हनुमान के दर्शन करना बहुत जरूरी है...अयोध्या का माहौल बहुत ही सुंदर है। हर तरफ हवा में जय श्री राम का नारा है...दिवाली आ गई है।

    अयोध्या के कण-कण में श्रीराम

    अनुपम खेर ने कहा कि आज ही असली दीवाली है। उन्होंने कहा कि मै यहां तीन महीने पहले भी आया था और हनुमान जी के दरबार में मत्था टेका था। मैं 21 हनुमान मंदिरों पर एक वीडियो भी बना रहा हूं। अयोध्या के कण-कण में श्रीराम विराजमान हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर बना रहे मजदूरों ने कही दिल की बात, छेनी-हथौड़ी चलाने से पहले हर रोज करते हैं ये काम