विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramnavmi पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन, CM योगी ने दिए निर्देश; श्रद्धालुओं को भी मिलेंगी ये सुविधाएं

Published: Thu, 14 Mar 2024 08:59 PM (IST)

Ramlala Darshan अयोध्या में Ramnavmi की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को रामनगरी पहुंचे सीएम योगी ने अधिकारियों संग ...और पढ़ें

Ramnavmi पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन, CM योगी ने दिए निर्देश
Ramnavmi पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन, CM योगी ने दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, अयोध्या। चैत्र नवरात्र की अष्टमी, नवमी और दशमी को रामलला का 24 घंटे दर्शन हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज में बने अस्थाई सेफ हाउस में रामनवमी और चैत्र नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र में अष्टमी, नवमी और दशमी को राम मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा, इस अवधि में मंदिर के कपाट केवल विशेष पूजन अर्चन के दौरान ही बंद किए जाएं।

यह भी पढ़ें: CM yogi in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दरबार में नवाया शीश; हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर नगर में साफ- सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मी के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा, ऐसी व्यवस्था की जाए कि श्रद्धालुओं को ढाई किलोमीटर से ज्यादा पैदल न चलना पड़े।

तुलसी उद्यान आदि स्थानों पर उनके जूते चप्पल रखने की भी व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने कहाकि रामनवमी त्योहार के समय चुनाव भी होंगे। इसलिए इस अवसर पर मुख्य क्षेत्रों जैसे राममंदिर, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर स्थायी रूप से पुलिस एवं अन्य सेवाओं के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। ऐसे कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'मोदी का परिवार' को भुना रहा बाजार; रामलला, चुनाव-गठबंधन पर होगा 500 करोड़ का मुनाफा

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस के व्यवहार को अच्छा रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि नगर निगम, विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बना कर कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

रामनवमी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सीएम के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पावर कारपोरेशन, सूचना, संस्कृति, सामान्य प्रशासन एवं मेला प्रशासन के प्रमुख कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सीएम योगी को कार्ययोजना की जानकारी दी।